• Latest
  • Trending
modi-ji

भारत ‘विश्व मित्र’

January 12, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत ‘विश्व मित्र’

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत, ये 'मोदी ' की गारंटी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 12, 2024
in the blitz
0
modi-ji
विनोद शील

नई दिल्ली। गुजरात के गांधीनगर में ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ की थीम पर इस अमृत काल में आयोजित पहले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत दुनिया में विश्व के लिए नई किरण बनकर उभरा है। आज निवेशकों के लिए देश के कोने-कोने में अवसर उपलब्ध हैं। तेजी से बदलती हुई आज की वैश्विक व्यवस्था में भारत ‘विश्व-मित्र’ की भूमिका में उभर रहा है। भारत ने विश्व को यह भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं और अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। भारत ने समय-समय पर विश्व के कई देशों को मुसीबत के समय मदद दी है और वसुधैव कुटुम्बकम ् के धर्म को निभाया है। कोविड काल में 150 से अधिक देशों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराना हो या भूकंप में तुर्की या नेपाल की मदद करना एवं ‘नेबर फर्स्ट ’ की नीति के तहत अपने पड़ोसी देशों की सहायता करना; भारत और पीएम मोदी ने सदैव एक सच्चे मित्र की भूमिका निभाई है।

वाइब्रेंट गुजरात समिट में दुनिया के 34 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए जिनके साथ पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता भी कर रहे हैं। इसलिए इसका राष्ट्रीय और वैश्विक प्रभाव भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही भारत के एक से बढ़ कर एक बड़े कारोबारी समूहों और अरबपतियों ने भी इसमें शिरकत की तथा निवेश का एलान किया। पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा, ‘भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनकर रहेगा और ये ‘मोदी’ की गारंटी है।’

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

– वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की थीम ‘गेटवे टू द फ्यूचर’
– भारत-यूएई में हुए कई करार, 10 साल में 5वीं बड़ी इकोनॉमी बना भारत
– 34 देशों के प्रतिनिधि, बड़े समूह व अरबपति हुए समिट में शामिल

पीएम ने की यूएई की तारीफ
समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फूड पार्क पर भारत- यूएई में करार हुआ है, इसके अलावा कई अरब डॉलर के नए निवेश समझौतों पर भी सहमति बनी है। पीएम मोदी के मुताबिक, भारत और यूएई के बीच संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और दोनों देशों ने जिस तरह अपने रिश्तों को नई ऊंचाई दी है, उसका बड़ा श्रेय शेख मुहम्मद बिन जायद को जाता है।

भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

बीते 10 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि 10 साल पहले इंडियन इकोनॉमी 11वें नंबर पर थी, लेकिन अब 5वें पायदान पर पहुंच गई है। दुनिया की रेटिंग एजेंसियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर भरोसा जताया है और इसके जल्द दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनने का अनुमान जाहिर किया है। पीएम ने कहा कि ऐसा होकर रहेगा और ये ‘मोदी’ की ‘गारंटी’ है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा फोकस फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमी कंडक्टर्स जैसे अहम सेक्टर्स पर है। वैश्विक परिस्थितियां कैसी भी हों लेकिन भारत तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह है कि स्ट्रक्चरल रिफॉर्म पर हमारा फोकस है, जिसने भारत को आगे बढ़ाने में अहम रोल निभाया है। इसके साथ ही इन्वेस्टमेंट के लिए भी देश में लगातार नए अवसर बन रहे हैं।

पीएम मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अपने सपने और इंडियन इकोनॉमी के तेज रफ्तार से आगे बढ़ने का जिक्र करते हुए अपने बीते 10 सालों के कार्यकाल में हुए बड़े बदलावों का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने भारत के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाने का काम किया है और ग्लोबल सप्लाई चेन की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। भारत का कैपेक्स 5 गुना ज्यादा हो गया है। आज हम विश्व में तीसरे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गए हैं। 10 साल पहले देश में स्टार्टअप्स 100 थे जो बढ़कर 1.15 लाख तक पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने बताया कि इस अवधि में 13.5 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। मिडिल क्लास की एवरेज इनकम में लगातार इजाफा हुआ है। इसके अलावा देश का नेशनल हाईवे नेटवर्क 10 साल में दो गुना और मेट्रो ट्रेन नेटवर्क तीन गुना बढ़ा है।

पेश किया ग्रोथ का डाटा
बीते 10 साल में ग्रोथ के डाटा को पेश करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये सभी आंकड़े भारत के भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने दुनियाभर के निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत की विकास यात्रा से जुड़िये, हमारे साथ चलिए। आप भारत में इन्वेस्टमेंट ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि यंग क्रिएटर और कंज्यूमर्स की नई जेनरेशन को खड़ा कर रहे हैं। ये आपके बिजनेस में वो बूम लाकर दिखा सकती है, जिसकी कल्पना भी नहीं की गई होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके सपने मोदी का संकल्प है। जितने बड़े आपके सपने होंगे, मेरा संकल्प भी और बड़ा होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation