• Latest
  • Trending
India will develop by 2047, PM Modi's guarantee

2047 तक विकसित होगा भारत पीएम मोदी की गारंटी

February 2, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

2047 तक विकसित होगा भारत पीएम मोदी की गारंटी

2024-25 के अंतरिम बजट पर बोले पीएम...

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 2, 2024
in the blitz
0
India will develop by 2047, PM Modi's guarantee
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 2024-25 का यह बजट 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा कि निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। बजट विकसित भारत के चार स्तंभों गरीब, युवा, अन्नदाता यानि किसान और देश की नारी को और सशक्त करेगा। बजट में विश्वास का समावेश है और यह नवोन्मेषी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है, बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी एलान किया गया है। इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है। इसमें वित्तीय घाटे को नियंत्रण में रखा गया है तथा गरीबों के लिए 2 करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य भी तय किया गया है।
modi

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

देश के चार स्तंभ- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी होंगे और सशक्त

– बजट युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब
– स्टार्टअप को टैक्स छूट बढ़ी
– अनुसंधान, नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड
– किसानों के लिए बड़े निर्णय
– गरीबों को और 2 करोड़ नए घर
– 3 करोड़ महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी

पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। नैनो डीएपी का उपयोग, पशुओं के लिए नई योजनाएं, पीएम मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा। ये देश के भविष्य का बजट है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं अब हमने 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।

‘स्वीट स्पॉट’ बताया
उन्होंने कहा, ‘‘अर्थशास्त्रियों की भाषा में कहें तो ये एक प्रकार से ‘स्वीट स्पॉट’ है। इससे भारत में 21वीं सदी के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के साथ ही युवाओं के लिए अनगिनत रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।’’

करोड़ों यात्रियों को लाभ
मोदी ने कहा कि बजट में वंदे भारत स्टैंडर्ड की 40 हजार आधुनिक बोगियां बनाकर, उन्हें सामान्य यात्री ट्रेनों में लगाने का एलान किया गया है। इससे देश के अलग-अलग रेल रूट पर करोड़ों यात्रियों में आरामदायक यात्रा का अनुभव बढ़ेगा। बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त करने और उनके लिए आय के नए अवसर बनाने पर भी जोर दिया गया है।
interim budget 2024
बड़ी तलवार लटका रखी थी पिछली सरकारों ने
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आयकर से संबंधित जिस नयी योजना की घोषणा की गई, उससे मध्यम वर्ग के एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकारों ने सामान्य जन के सिर पर दशकों से ये बहुत बड़ी तलवार लटका कर रखी थी।’’

रूफटॉप सोलराइजेशन अभियान
उन्होंने कहा, ‘‘छत पर सौर प्रणाली लगाने (रूफटॉप सोलराइजेशन) के अभियान में 1 करोड़ परिवारों को सोलर रूफ टॉप के माध्यम से मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। इतना ही नहीं, सरकार को अतिरिक्त बिजली बेचकर लोगों को 15 से 20 हजार प्रतिवर्ष की आय भी होगी और ये हर परिवार को होगी।

बड़ा लक्ष्य तय करती है सरकार
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार एक बड़ा लक्ष्य तय करती और उसे हासिल करने के बाद उससे भी बड़ा लक्ष्य तय करती है।

वित्त मंत्री ने समझाया GDP का मतलब
अंतरिम बजट पेश करने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह चुनाव से ठीक पहले पेश किया गया अंतरिम बजट है। उन्होंने कहा कि हमने अर्थव्यवस्था को सही इरादों, सही नीतियों और सही निर्णयों के साथ प्रबंधित किया है। इस दौरान उन्होंने जीडीपी का मतलब भी समझाया। G का मतलब गवर्नेंस, D का मतलब डेवलपमेंट P का मतलब परफॉर्मेंस।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation