• Latest
  • Trending

छठी पीढ़ी के युद्धक विमानों के लिए साझेदारी पर विचार कर रहा भारत

May 18, 2026
biogas

गोबर और पराली का अब रेट तय

August 8, 2026
IIT-Delhi

सुपर कंप्यूटर अब सोनीपत में

August 8, 2026
textile

35 लाख बुनकर, और ₹1,331 करोड़ का सच

August 8, 2026
hospital

एमबीबीएस की सीटें 167 फ़ीसदी बढ़ीं

August 8, 2026
badminton-court

17 साल बाद दिल्ली में बैडमिंटन का वर्ल्ड कप

August 8, 2026
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
Saturday, August 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

छठी पीढ़ी के युद्धक विमानों के लिए साझेदारी पर विचार कर रहा भारत

बड़े पैमाने पर होगा निवेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 18, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने संकेत दिया है कि भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को विकसित करने के लिए साझेदारियों की भी तलाश कर रहा है, क्योंकि इसके लिए बहुत बड़े पैमाने पर निवेश की आवश्यकता होगी।

सरकार ने दो मौजूदा अंतरराष्ट्रीय त्रि-राष्ट्रीय कार्यक्रमों से संपर्क किया है और उनमें सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है। उनकी ओर से जवाब का इंतजार है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत एक बहु-स्तरीय पारंपरिक मिसाइल बल विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। इस बल में छोटी, मध्यम और लंबी दूरी की मिसाइलें शामिल होंगी।

YOU MAY ALSO LIKE

गोबर और पराली का अब रेट तय

35 लाख बुनकर, और ₹1,331 करोड़ का सच

एएनआई नेशनल सिक्योरिटी समिट 2.0 में रक्षा सचिव ने बताया कि पांचवीं पीढ़ी का एडवांस्ड मीडियम कांबैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है और उम्मीद है कि टेंडर जारी होने के बाद इसमें और तेजी आएगी।

उन्होंने कहा, ”खरीद प्रक्रिया जारी है; उम्मीद है कि जल्द ही चुने गए बोलीदाताओं (जो निजी क्षेत्र से हैं) के लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दी जाएगी और इसके बाद इस प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।”

एएमसीए और राफेल से जुड़े उत्पादन जैसे आगामी प्रमुख एयरोस्पेस प्रोजेक्ट्स में एचएएल की अनुपस्थिति को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर सिंह ने कहा, ”अमेरिका, रूस और चीन जैसे दुनिया के अधिकांश प्रमुख रक्षा उत्पादक देशों के पास दो अलग-अलग कंपनियों में लड़ाकू विमानों की दो उत्पादन लाइनें होती हैं। चीन में कभी-कभी ये दोनों ही सरकारी कंपनियां होती हैं, लेकिन उनके पास दो उत्पादन लाइनें जरूर होती हैं।”

रक्षा निर्यात में तेज रफ्तार

उन्होंने भरोसा जताया कि भारत 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात के लक्ष्य को आसानी से पार कर लेगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भारत का रक्षा निर्यात करीब 38,000 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल में 61 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। देश पहले ही इस क्षेत्र में तेज विकास की राह पर है और वैश्विक मांग इसमें नई गति दे रही है।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में चल रहे संघर्षों के कारण पारंपरिक हथियारों- जैसे गोला-बारूद और तोप के गोलों- की मांग तेजी से बढ़ी है। उन्होंने संकेत दिया कि बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच भारत को अपनी मिसाइल रणनीति पर भी पुनर्विचार करना होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation