• Latest
  • Trending

भारत ने भरी दुनिया के गरीब देशों की थाली

January 17, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत ने भरी दुनिया के गरीब देशों की थाली

चावल निर्यात 19.4 प्रतिशत बढ़कर नए रिकॉर्ड की ओर

by Blitzindiamedia
January 17, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत से चावल के निर्यात में पिछले साल 19.4 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई और यह नए रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया। सरकार ने चावल के निर्यात पर लगी सारी पाबंदियां हटा दी थीं। इससे भारतीय चावल दूसरे देशों के लिए सस्ता और ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गया। रॉयटर्स ने सरकारी और इंडस्ट्री के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा राइस एक्सपोर्टर है। भारत से सप्लाई बढ़ने के कारण थाईलैंड और वियतनाम जैसे दूसरे देशों के निर्यात में कमी आई।
भारतीय निर्यात के कारण एशिया में चावल की कीमतें लगभग दस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं। इससे अफ्रीका और दूसरे गरीब देशों के उपभोक्ताओं को राहत मिली, क्योंकि उनके लिए चावल खरीदना सस्ता हो गया। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सरकार ने मार्च में निर्यात पर लगी पाबंदियां हटाईं थी जिसके बाद भारतीय चावल का निर्यात तेजी से बढ़ा। भारत में रिकॉर्ड उत्पादन होने से चावल की सप्लाई अच्छी हो गई थी। इसी वजह से भारत ने 2022 और 2023 में लगाई गई निर्यात पाबंदियों को पूरी तरह से हटा दिया।
किसने खरीदा चावल?
अधिकारी ने बताया कि 2024 में चावल का निर्यात बढ़कर 21.55 मिलियन मीट्रिक टन हो गया जबकि 2023 में यह 18.05 मिलियन मीट्रिक टन था। साल 2022 में भारत ने रिकॉर्ड 22.3 मिलियन टन चावल निर्यात किया था। 2025 में गैर-बासमती चावल का निर्यात 25% बढ़कर 15.15 मिलियन टन हो गया। वहीं, बासमती चावल का निर्यात 8% बढ़कर रेकॉर्ड 6.4 मिलियन टन तक पहुंच गया। गैर-बासमती चावल की शिपमेंट बांग्लादेश, बेनिन, कैमरून, आइवरी कोस्ट और जिबूती जैसे देशों में बहुत बढ़ी। वहीं, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन ने प्रीमियम बासमती चावल की खरीद बढ़ाई।
आमतौर पर भारत जितना चावल निर्यात करता है, वह दुनिया के तीन सबसे बड़े निर्यातक देशों थाईलैंड, वियतनाम और पाकिस्तान के कंबाइंड एक्सपोर्ट से भी ज्यादा होता है। ओलम एग्री इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नितिन गुप्ता ने इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के मौके पर कहा कि भारतीय चावल दूसरे निर्यातक देशों की तुलना में बहुत प्रतिस्पर्धी है। कम कीमतों की वजह से भारत ने अपना खोया हुआ बाजार हिस्सा वापस पा लिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation