• Latest
  • Trending

चीन का टूटेगा दबदबा?

February 25, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चीन का टूटेगा दबदबा?

कनाडा, फ्रांस समेत 4 देशों से भारत कर रहा क्रिटिकल मिनरल्स डील पर बात

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 25, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत सरकार चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कनाडा, फ्रांस, ब्राजील और नीदरलैंड्स के साथ क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई के लिए महत्वपूर्ण बातचीत कर रही है। इन प्रस्तावित सौदों में संयुक्त रूप से मिनरल्स की खोज, खनन, प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग शामिल हो सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। भारत सरकार इन समझौते के जरिए क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई पक्क ी करने के लिए अपनी ग्लोबल कोशिशों को बढ़ी रही है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इन चर्चाओं का फोकस मुख्य रूप से लिथियम और रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर है। इसके अलावा भारत मिनरल प्रोसेसिंग से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों तक पहुंच भी चाहता है। बातचीत से जुड़े लोगों ने पहचान गोपनीय रहने की वजह से नाम उजागर नहीं किए हैं।
माइनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत अभी कई अहम क्रिटिकल मिनरल्स के लिए चीन पर काफी हद तक निर्भर है। चीन न सिर्फ इन मिनरल्स की ग्लोबल सप्लाई में मजबूत पकड़ रखता है, बल्कि उसके पास माइनिंग और प्रोसेसिंग की आधुनिक क्षमताएं भी हैं। ऐसे में उत्सर्जन घटाने के लक्ष्य के तहत एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन को तेज कर रहे भारत के लिए सप्लाई सोर्स को विविध बनाना बेहद जरूरी हो गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

हालांकि, एक्सपर्ट्स यह भी आगाह करते हैं कि मिनरल्स की खोज से लेकर उसके कॉमर्शियल उत्पादन तक पहुंचने में लंबा समय लग सकता है। किसी क्षेत्र में खोज की प्रक्रिया ही पांच से सात साल तक चल सकती है और कई मामलों में इसमें कॉमर्शियल उत्पादन शुरू ही नहीं हो पाता।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत जनवरी में जर्मनी के साथ किए गए क्रिटिकल मिनरल्स समझौते के कुछ हिस्सों को इन नए करारों में भी दोहराना चाहता है। जर्मनी के साथ हुए समझौते में खोज, प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग के साथ-साथ दोनों देशों और तीसरे देशों में मिनरल्स एसेट्स के अधिग्रहण और विकास को शामिल किया गया था।

मनीकंट्रोल इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के मार्च की शुरुआत में भारत आने की संभावना है। इस दौरान यूरेनियम, ऊर्जा, खनिज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि ब्राजील, फ्रांस और नीदरलैंड्स की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।

भारत पहले से ही ग्लोबल स्तर पर क्रिटिकल मिनरल्स की तलाश में सक्रिय है। उसने अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ इस दिशा में समझौते किए हैं और पेरू व चिली के साथ भी व्यापक द्विपक्षीय करारों पर बातचीत चल रही है, जिनमें क्रिटिकल मिनरल्स शामिल हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation