• Latest
  • Trending

रेयर अर्थ में साझीदार बने भारत और ब्राजील

March 4, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
भारतीय मानक समय नियम 2026

अब पूरे देश की घड़ी एक होगी

August 31, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
Monday, August 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रेयर अर्थ में साझीदार बने भारत और ब्राजील

- दोनों देशों के बीच 9 अहम करारों पर बनी सहमति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 4, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत और ब्राजील ने क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ से जुड़े करार पर मुहर लगाकर द्विपक्षीय सहयोग रणनीतिक दिशा दी। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेने भारत आए राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा और उनके 11 मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद हाउस में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की।

इस दौरान करीब 9 अहम करारों पर सहमति बनी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, तेल, गैस, एनर्जी, खेती, क्रिटिकल मिनरल्स, हेल्थ केयर और पारंपरिक मेडिसिन, टूरिजम, स्पेस, साइंस और तकनीक, डीपीआई पर सहयोग और गहरा करने पर सहमति कायम हुई। भारत और ब्राजील ने अगले पांच सालों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी ने कहा, हमारा ट्रेड सिर्फ आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह विश्वास का प्रतीक है। जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं, तो ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज मजबूत होती है।

YOU MAY ALSO LIKE

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

पराली जो अब सड़क बनेगी

आतंकवाद के खिलाफ भारत-ब्राजील एकजुट
भारत यात्रा पर आए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता जताई। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने सीमा-पार आतंकवाद और ऑनलाइन कट्टरपंथ से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति और सूचनाओं का आदान-प्रदान समय की जरूरत है।

सरकारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ ग्लोबल साउथ की भूमिका मजबूत करने पर भी चर्चा की। क्रिटिकल और रेयर अर्थ मिनरल्स को लेकर हुए करार को विशेष महत्व दिया गया। दोनों देशों ने माना कि स्वच्छ ऊर्जा के लिए इन संसाधनों की स्थिर सप्लाई चेन जरूरी है।

सुरक्षा परिषद में सुधार की बात दोहराई
दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता दोहराई और स्थायी सदस्यता के दावों पर एक-दूसरे का समर्थन जताया। नेताओं ने औपनिवेशिक विरासत के दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए अधिक न्यायसंगत और प्रतिनिधित्वपूर्ण वैश्विक व्यवस्था की जरूरत बताई। दोनो पक्षों ने डीपीआई और दवा जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग तेज करने की बात कही।

ब्राजील ने हमेशा कश्मीर में हुए हमलों को गलत बताया है। आतंकवाद किसी धर्म या राष्ट्रीयता से जुड़ा नहीं है।
-लूला डी सिल्वा

इन बनी सहमति

  • रेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल्स सहयोग
  • पोस्टल सेक्टर साझेदारी
  • एमएसएमई व क्राफ्ट सहयोग
  • डिजिटल पार्टनरशिप एक्शन
  • पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी पर आईएनपीआई-सीएसआईआर करार
  • आईआईएमसी और फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ मिनास गिरियास समझौता
  • फिल्म और मीडिया सहयोग (सत्यजीत रे फिल्म और टीवी संस्थान-साओ पाउलो यूनिवर्सिटी)
  • स्टील सप्लाई चेन के लिए माइनिंग सहयोग
  • ShareTweetSend

    POPULAR NEWS

    • India shows way out to UN military observer group

      संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    Welcome To Blitz India Media

    © 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

    Navigate Site

    • About
    • Our Team
    • Contact

    Follow Us

    No Result
    View All Result
    • देश
    • उत्तर-प्रदेश
    • राष्ट्रीय
      • उत्तर-प्रदेश
    • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
    • चुनाव विशेष
    • स्टेट-नेशनल
    • महिला-खेल
    • डाउनलोड
    • अंग्रेजी
    • संपर्क
    • ई-पेपर

    © 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation