• Latest
  • Trending
India becomes a big organizer of global fairs

वैश्विक मेलों का बड़ा आयोजक बना भारत

January 5, 2024
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वैश्विक मेलों का बड़ा आयोजक बना भारत

भारत मंडपम व यशोभूमि के निर्माण से हुआ यह संभव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
India becomes a big organizer of global fairs
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। अपने निर्यात को बढ़ाने के लिए कभी दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाले वैश्विक मेले में हिस्सा लेने वाला भारत अब खुद ही वैश्विक मेलों का बड़ा आयोजक बन गया है। इस प्रकार के आयोजन से निर्यात प्रोत्साहन के साथ मैन्यूफैक्चरिंग हब बनने में भी मदद मिलेगी। दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम व द्वारका में यशोभूमि के निर्माण से यह संभव होता दिख रहा है।

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि जनवरी से लेकर मार्च तक विभिन्न सेक्टर के वैश्विक मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3-10 जनवरी तक भारत मंडपम में आत्मनिर्भर भारत उत्सव का आयोजन होगा। इसमें देशभर के एमएसएमई, कुटीर उद्योग, जनजातीय हैंडीक्राफ्ट्स, खादी, बुनकर हिस्सा लेंगे जहां देश-विदेश के बड़े खरीदारों से लेकर आम ग्राहक इन उत्पादों तक पहुंच पाएंगे। 8-10 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में कृषि व प्रोसेस्ड खाद्य आइटम के निर्यात को बढ़ाने के लिए इंडस फूड मेले का आयोजन होगा। इसमें 120 देशों के प्रदर्शनकारी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

महंगी हुई थाली

लिगेसी को मिला नया पता और नई ऊर्जा

यहां 2,500 से अधिक विदेशी खरीदार आएंगे। इस मेले से भारतीय किसानों को काफी फायदा मिलने की संभावना है। आगामी 1-3 फरवरी तक भारत मंडपम में मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का आयोजन होगा। इसमें आटोमोबाइल्स सेक्टर के वैश्विक हितधारक अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। इस सेक्टर के इनोवेशन का प्रदर्शन भी इस मेले में किया जाएगा। 26 से 29 फरवरी तक भारत टेक्स के नाम से वैश्विक स्तर के टेक्सटाइल मेले का आयोजन यशोभूमि में होगा।

इसमें कपास उत्पादक से लेकर फैशन उद्योग तक के 3,500 हितधारक अपनी प्रदर्शनी लगाएंगे। भारत टेक्स में 3,000 से अधिक वैश्विक खरीदार के आने की उम्मीद की जा रही है। 7-11 मार्च तक आहार नामक वैश्विक प्रदर्शनी का आयोजन भारत मंडपम में होगा, जहां खाद्य व आवभगत सेक्टर के 1,500 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे।

इस प्रकार की प्रदर्शनी से वैश्विक बाजार से भारत सीधे तौर पर जुड़ पाएगा और हमारे किसान से लेकर निर्माताओं को अपने-अपने उत्पादों की नुमाइश करने का भरपूर मौका मिलेगा। इतने व्यापक स्तर पर मेले के आयोजन से होटल, टूरिज्म, खान-पान जैसे सर्विस सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation