• Latest
  • Trending

आईएमएफ बढ़ा सकता है भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

January 17, 2026
vegetable

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

August 11, 2026
badminton-court

असम की अस्मिता, कोरिया में पहला खिताब

August 11, 2026
hospital

सत्तर पार हैं? कार्ड बनवा लीजिए

August 11, 2026
neet-exam

भर्ती का कैलेंडर तय हो, बात यहीं अटकी है

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
Tuesday, August 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आईएमएफ बढ़ा सकता है भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख ग्रोथ इंजन बना हुआ है भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 17, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक आकलन दोहराते हुए कहा है कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रमुख ग्रोथ इंजन बना हुआ है। आईएमएफ ने भारत के जीडीपी अनुमान को बढ़ाने का संकेत दिया है।
यह जानकारी गुरुवार को हुई मीडिया ब्रीफिंग में आईएमएफ की प्रवक्ता जुली कोजैक ने दी। आर्थिक विकास के मोर्चे पर भारत लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुका है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान पर पहुंचने के बाद भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य तय किया है।
आईएमएफ ने भारत को वैश्विक विकास का एक अहम स्तंभ बताया है। जनवरी में जारी होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) से पहले आईएमएफ की प्रवक्ता ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर यह बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत से आए लेटेस्ट आर्थिक डेटा उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे हैं, जिससे ग्लोबल ग्रोथ में एक बड़े ड्राइवर के तौर पर देश की भूमिका और मजबूत हुई है।
भारत की ग्रोथ से प्रभावित आईएमएफ
आईएमएफ ने मजबूत घरेलू उपभोग के आधार पर वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूली कोजाक ने कहा कि भारत की तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे हैं। ऐसे में जनवरी में आने वाले डब्ल्यूईओ अपडेट में भारत के ग्रोथ अनुमान को संशोधित किया जा सकता है। यह संकेत साफ करता है कि भारत की विकास दर को लेकर आईएमएफ का भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, ‘आने वाले कुछ दिनों में जनवरी के वास्तविक आंकड़ों का अपडेट जारी होने वाला है, इसलिए उस समय हमें भारत के लिए संशोधित ग्रोथ नंबर मिल जाएगा।’

विश्व बैंक ने भी बढ़ाया जीडीपी ग्रोथ अनुमान
विश्व बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और कर सुधारों के दम पर चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है, जो उसके जून के अनुमान से 0.9 प्रतिशत अधिक है। विश्व बैंक की रिपोर्ट ‘वैश्विक आर्थिक संभावनाएं’ में कहा गया है कि 2026-27 में ग्रोथ 6.5% तक धीमी हो सकती है। यह अनुमान इस आधार पर है कि अमेरिका का 50% आयात शुल्क लागू रहेगा। इसके बावजूद रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज वृद्धि दर बनाए रखेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation