• Latest
  • Trending

भारत में असेंबल होगा ‘हनीवेल’, खत्म होगी इंजन की समस्या

January 3, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत में असेंबल होगा ‘हनीवेल’, खत्म होगी इंजन की समस्या

एचएएल ने बनाने शुरू किए अहम पार्ट्स

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 3, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के ट्रेनर और यूटिलिटी विमानों को लंबे समय तक ऑपरेशनल बनाए रखने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने एक अहम रणनीतिक कदम उठाया है। एचएएल के इंजन डिवीजन ने हनीवेल टीपीई 331 टर्बोप्रॉप इंजन के जरूरी पार्ट्स को स्वदेशी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नवंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में एचएएल ने एक रिक्वेस्ट फार इंफोर्मेशन (आरएफआई) जारी किया है, जिसमें भारतीय कंपनियों से इन इंजनों के लिए कास्टिंग, फोर्जिंग और तैयार स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई को लेकर जानकारी मांगी गई है। यह कदम एचएएल की अब तक की सिर्फ लाइसेंस असेंबली की भूमिका से आगे बढ़कर, पूरी तरह आत्मनिर्भर सप्लाई चेन तैयार करने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
इंजन तकनीक में एचएएल की पकड़
एचएएल का इंजन डिवीजन, बेंगलुरु में स्थित है और 1983 से गैरेट (अब हनीवेल) टीपीई 331 इंजन को सपोर्ट कर रहा है। पिछले 40 से ज्यादा वर्षों में एचएएल ने डीओ-228 यूटिलिटी विमान के लिए टीपीई331-5-252डी इंजन का निर्माण किया है। अब तक करीब 365 नए इंजन बनाए जा चुके हैं और 1000 से ज्यादा इंजन ओवरहॉल किए जा चुके हैं। ये इंजन वायुसेना, नेवी और कोस्टगार्ड में इस्तेमाल हो रहे हैं। अब एचएएल एक नया कैटेगरी-बी मेंटेनेंस इकोसिस्टम बनाना चाहता है, जिसमें बड़े मॉड्यूल रिपेयर और लिमिटेड लाइफ वाले पार्ट्स की रिप्लेसमेंट शामिल होगी। अभी तक इन कामों के लिए विदेशी ओईएम पर निर्भर रहना पड़ता था।
एचटीटी-40 बना सबसे बड़ा कारण
इस पूरी प्रक्रिा में एचटीटी-40 का सबसे अहम रोल है। एचएएल को स्वदेशी ट्रेनर विमानों के लिए हनीवेल का टीपीई331-12बी इंजन चाहिए,जो डीओ-228 वाले इंजन का ज्यादा ताकतवर वर्जन है। इस इंजन के लिए डील भी हो चुकी है, लेकिन हनीवेल टाइम पर इंजन नहीं सप्लाई कर पा रहा था। इंजन की लेट डिलीवरी के कारण एयरफोर्स को डिलीवर होने वाले ट्रेनर विमान की डेडलाइन आगे खिसकती ही जा रही थी। इसका समाधान निकालने के एचएएल खुद आगे आया है।
आईएएफ को 100 से ज्यादा एचटीटी-40 विमान चाहिए, ऐसे में इनके इंजन स्पेयर की लगातार उपलब्धता बेहद जरूरी हो जाती है।जुलाई 2022 में एचएएल ने हनीवेल के साथ 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसके तहत 88 इंजन सप्लाई और निर्माण का समझौता हुआ था। अब यह नया स्वदेशीकरण कदम उसी दिशा में अगला बड़ा चरण माना जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation