• Latest
  • Trending
Hearing of cases can be done in Supreme Court through e-filing center

ई-फाइलिंग केंद्र से सुप्रीम कोर्ट में हो सकेगी वादों की सुनवाई

June 14, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ई-फाइलिंग केंद्र से सुप्रीम कोर्ट में हो सकेगी वादों की सुनवाई

- सुलभ न्याय की पहल हो रही साकार, मेरठ में खुला प्रदेश का पहला ऐसा केंद्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2024
in लीगल
0
Hearing of cases can be done in Supreme Court through e-filing center
ब्लिट्ज ब्यूरो

मेरठ। न्याय की अवधारणा है कि यह सुलभ हो, समय से मिले और न्याय प्राप्त करने में अर्थ भी कम खर्च हो। यह अवधारणा अब उत्तर प्रदेश में ई-फाइलिंग केंद्र के रूप में साकार होने लगी है।

प्रदेश का पहला ई-फाइलिंग केंद्र मेरठ कचहरी परिसर स्थित हेरिटेज भवन में शुरू हो चुका है। पड़ोसी जनपदों में भी इस माह में ही यह केंद्र शुरू करने की तैयारी है। ई-फाइलिंग केंद्र की मदद से उच्च न्यायालय में पहली याचिका भी दायर की जा चुकी है। इस ई-फाइलिंग केंद्र की बड़ी खासियत होगी कि यहां सर्वोच्च न्यायालय में भी याचिका दायर करने की सुविधा भी मिलेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

कैंसर मरीजों से दवाओं के नाम पर ‘लूट’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

महिला वकीलों की यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए बनाएं अलग तंत्र

उच्चतम न्यायालय का आदेश
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विधिवत कचहरी परिसर में ई-फाइलिंग केंद्र का शुभारंभ जिला जज रजत सिंह जैन ने किया।
केंद्र शुरू होने से अब न्याय के लिए मेरठ से 678 किमी की दूर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जाने की जरूरत नहीं होगी। पहले ही दिन वरिष्ठ अधिवक्ता परवेज आलम ने केंद्र के माध्यम से पहली जमानत याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर की।

कागजात की जांच के बाद सुनवाई के लिए तिथि होगी तय
याचिका से संबंधित कागजात की जांच के बाद सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। इसकी जानकारी संबंधित अधिवक्ता को उनके मोबाइल पर संदेश के माध्यम से मिलेगी।

पांच हजार का काम हुआ मात्र 45 रुपये में
ई-फाइलिंग केंद्र पर अपने बेटे सोहेल की जमानत को याचिका दायर कराने वाली शबनम ने बताया कि उसके बेटे के विरुद्ध थाना खरखौदा में धारा 395 आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में मार्च 2023 में वह इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए प्रयागराज गई थीं। इसमें उसके करीब पांच हजार रुपये खर्च हुए थे और तीन दिन का समय लगा था। हाई कोर्ट से उसके बेटे को जमानत मिल गई थी। 28 दिसंबर 2023 को पुलिस ने सोहेल पर उत्तर प्रदेश राज्य अंतर्गत धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की।

इस मामले में सोहेल 28 फरवरी से जेल में है। जिला जज कोर्ट ने 13 मार्च को सुहेल की जमानत खारिज कर दी। अब जमानत के लिए अपील याचिका हाई कोर्ट में योजित होनी थी। इस बार अधिवक्ता परवेज आलम ने ई-फाइलिंग के माध्यम से याचिका दायर की है। नियमानुसार यहां मात्र 45 रुपये की रसीद काटी गई और उन्हें इसके लिए प्रयागराज भी नहीं जाना पड़ा। ऐसे में समय के साथ पैसा भी बचा।

वर्चुअल होगी सुनवाई
अधिवक्ता परवेज आलम ने बताया कि जमानत याचिका की सुनवाई कचहरी परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष में वर्चुअल होगी। प्रकरण में बहस के बाद आदेश उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। वर्चुअल बहस करने के लिए मेरठ न्यायालय परिसर में पहले से अच्छी व्यवस्था है। उन्हें इस केस में बहस के लिए प्रयागराज नहीं जाना होगा।

वादों की संख्या बढ़ने पर बढ़ेगी सुविधा
ई-फाइलिंग केंद्र पर फिलहाल एक कंप्यूटर, स्कैनर की व्यवस्था की गई है। साथ ही चार लोगों का स्टाफ तैनात है। वादों की कम संख्या के चलते अभी उपलब्ध सुविधा पर्याप्त है। हालांकि ई-फाइलिंग के माध्यम से वादों की संख्या बढ़ने पर उपकरण और कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि के निर्देश प्राप्त हैं।

ई-फाइलिंग के लिए ये जरूरी
वादकारी को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी, डिजिटल हस्ताक्षर के साथ शपथ पत्र सत्यापित कर ई-फाइलिंग केंद्र में अपने वाद को प्रस्तुत करना होगा।

कई बार प्रकरण को उचित मंच पर रखा
ई-फाइलिंग केंद्र शुरू कराने के लिए कई बार प्रकरण को उचित मंच पर रखा। इसके सुखद परिणाम सामने आए। मैं खुद केंद्र पर सुविधाओं के विस्तार के लिए अपनी निधि से बजट प्रदान करूंगा। व्यवस्था शुरू होने से वादकारियों के साथ अधिवक्ताओं को भी प्रयागराज के चक्क र काटने से मुक्ति मिलेगी। -डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, राज्यसभा सदस्य

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation