• Latest
  • Trending

ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद महज 30 मिनट में

February 26, 2026
प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

October 13, 2026
प्याज

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

October 13, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
Tuesday, October 13, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद महज 30 मिनट में

-जल्द तैयार होगा 37 साल से अटका पुल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 26, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में रहने वालों को अच्छी तरह पता होगा कि ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाने में अभी 1 घंटे से भी ज्यादा का समय लग जाता है। बात अगर सुबह-शाम सफर करने की हो तो जाम की वजह से यह समय 2 घंटे का भी हो सकता है लेकिन, जल्द ही आप इस दूरी को महज 30 मिनट में तय कर सकेंगे। दोनों शहरों के बीच 4 लेन सड़क का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और जैसे मंझावली ब्रिज का निर्माण पूरा होगा, एनसीआर के यह दोनों शहर करीब आ जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद तक रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं, लेकिन इन हजारों लोगों को रोजाना जाम से भी जूझना पड़ता है। अभी दोनों शहरों के बीच आने-जाने के लिए नोएडा और दिल्ली के रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। यह रास्ता लंबा तो पड़ता ही है, साथ ही इस पर जाम की वजह से समय भी ज्यादा लग जाता है। इस मुश्किल को हल करने के लिए ही मंझावली में यमुना नदी पर ब्रिज बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, लेकिन अब इसमें तेजी आई है और जल्द ही कंस्ट्रक्शन पूरे होने की पूरी उम्मीद है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाने के लिए अभी कोई सीधा रास्ता नहीं है। जाहिर है कि यात्रियों को दिल्ली, नोएडा, कालिंदी कुंज और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से घूमकर जाना पड़ता है। इन सभी रास्तों पर पीक ऑवर में जाम की समस्या आम है। नया रास्ता मंझावली ब्रिज के जरिये दोनों शहरों बीच सीधी कनेक्टिविटी बनाएगा। यह रास्ता न सिर्फ छोटा होगा, बल्कि जाम से भी मुक्ति दिलाएगा।

मंझावला ब्रिज को बनाने का प्रस्ताव साल 1989 में दिया गया था। तब तत्कालीन केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट ने इसकी नींव भी रख दी थी लेकिन, इसके बाद से ही भूमि अधिग्रहण सहित तमाम मुश्किलों की वजह से इसका निर्माण कार्य बार-बार अटकता रहा। साल 2014 में हरियाणा ने अपनी तरफ के पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, जबकि यूपी की तरफ का निर्माण अटका हुआ है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation