• Latest
  • Trending
Government will become more 'friendly' for disabled people at railway stations

रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजन के लिए और ‘फ्रेंडली’ बनेगी सरकार

January 5, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजन के लिए और ‘फ्रेंडली’ बनेगी सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in साइंस-टेक
0
Government will become more 'friendly' for disabled people at railway stations
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजनों की सुविधाएं बढ़ाने की कोशिश में जुटी सरकार ने दिशा-निर्देशों पर मसौदा प्रस्ताव सार्वजनिक किया है। इसमें स्टेशनों और ट्रेनों में यूजर-फ्रेंडली तकनीकी के विस्तार पर जोर दिया गया है, जिसमें टेक्स्ट-टू-स्पीच और पिक्टोग्राम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे दिव्यांगजनों के लिए सुनकर या तस्वीरों के जरिये सुविधाओं का लाभ उठाना आसान होगा।

दिव्यांगजन विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से जारी प्रस्तावित दिशा-निर्देशों के मसौदे पर सभी हितधारकों और आम लोगों से 29 जनवरी तक अपनी राय, प्रतिक्रिया और आपत्तियां साझा करने को कहा गया है, ताकि इसकी मदद से उपयोगकर्ताओं के अनुकूल वातावरण मुहैया कराने में मदद मिल सके।
मसौदे में दिव्यांगजनों के लिए समर्पित वेबसाइट सुविधाओं की जरूरत बताई गई है, जिसमें अधिक उपयोगी और सुलभ इंटरफेस डिजाइन सुनिश्चित किया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

शरीर में एक साल तक रह सकता है कोरोना वायरस

एआई के कारण हो सकता है बिजली संकट

-दिशानिर्देशों पर मसौदा प्रस्ताव किया सार्वजनिक
-29 जनवरी तक मांगी गई राय, प्रतिक्रिया और आपत्तियां

मसौदे के मुताबिक, ये सुविधाएं सार्वभौमिक डिजाइन सिद्धांतों और वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम दिशा-निर्देशों के अनुरूप होंगी जो दिव्यांगजनों के लिए तकनीकी सुविधाओं का इस्तेमाल आसान बनाएंगी।

खास मोबाइल एप और वन क्लिक टेम्पलेट
पूरी तरह दिव्यांगों को ध्यान में रखकर एक मोबाइल एप डेवलप करने का प्रस्ताव है, जो वन क्लिक टेम्पलेट पर आधारित होगा। इसकी मदद से ट्रेनों की आवाजाही की सूचना तो मिलेगी ही, ट्रेन के भीतर भी अपेक्षित सुविधाओं का लाभ उठाना आसान हो जाएगा।

ताकि खुद को सामान्य यात्री समझें
दिव्यांगजन रेल यात्रा करते समय खुद को सामान्य यात्रियों की तरह ही समझें, इसके लिए समावेशिता पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर होने वाली उद्घोषणा प्रणाली को दिव्यांगजनों के लिहाज से एकीकृत किया जाएगा। इसके लिए सांकेतिक भाषा, कैप्शनिंग और डिजिटल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा।

सभी स्टेशनों पर ब्रेल लिपि के साथ मानकीकृत साइनेज भी प्रस्तावित है। वहीं, प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए अग्रणी स्टाफ को सांकेतिक भाषा में प्रशिक्षित किया जाएगा। स्पष्ट संकेतकों के साथ सुलभ पार्किंग सुविधा पर भी ध्यान दिया जाएगा।

कम ऊंचाई वाले काउंटर
दिव्यांगजन सहायकों की मौजूदगी वाले कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर और सुलभ सहायता बूथ भी प्रस्तावित हैं। प्लेटफॉर्म पर शौचालय, पेयजल और फुट-ओवर ब्रिज की सुविधा भी ऐसी होगी, जिसका दिव्यांगजन आसानी से इस्तेमाल कर सकें। विभिन्न समितियां इन सुविधाओं पर नजर रखेंगी। साथ ही शिकायत पुस्तिका, वेबसाइटों और मोबाइल एप के जरिये फीडबैक की व्यवस्था भी होगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation