• Latest
  • Trending
Only 5 percent people are paying 76 percent of the income tax.

नया आयकर कानून लाने जा रही सरकार

August 2, 2024
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नया आयकर कानून लाने जा रही सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 2, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
Only 5 percent people are paying 76 percent of the income tax.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार नया आयकर कानून लाने जा रही है। इसे करदाताओं के लिए बेहद सरल, आसानी से समझने वाली भाषा और सहज उपयोग की दृष्टि से तैयार किया जाएगा।

इसका फायदा यह होगा कि करदाता किसी विशेषज्ञ की मदद लिए बिना कर विवाद से जुड़े मामलों को समझ पाएंगे। साथ ही बिना मदद सभी आयकर रिटर्न भरना आसान हो जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महंगी हुई थाली

लिगेसी को मिला नया पता और नई ऊर्जा

सीबीडीटी चेयरमैन रवि अग्रवाल ने बताया कि नया कानून छह माह में आ जाएगा। हमारा प्रयास है कि हम इसे सरल बना सकें, जिसे भाषा की दृष्टि से समझने में आसानी हो, प्रस्तुतिकरण की दृष्टि से भी सरल हो ताकि करदाता स्वयं इसके प्रावधानों को देखकर सहज महसूस करें और यह अधिक अनुकूल हो। गौरतलब है कि बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर कानून की व्यापक समीक्षा की बात कही थी।

आयकर से जुड़े मुकदमों में कमी आएगी
अग्रवाल ने कहा कि कानून की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रौद्योगिकी कर प्रशासन का अभिन्न अंग बन गई है। हमें यह भी देखना होगा कि खामियां कहां हैं और हम वास्तव में प्रौद्योगिकी को अधिनियम के प्रावधानों के साथ कैसे जोड़ सकते हैं। नया अधिनियम लागू होने के बाद कर से जुड़े विवाद और मुकदमेबाजी कम होगी, जिससे करदाताओं को कर निश्चिंतता मिलेगी।

इसलिए पड़ रही नए कानून की जरूरत
अग्रवाल के मुताबिक, आयकर अधिनियम 1961 में समय के साथ कई अतिरिक्त चीजें जुड़ी हैं, जिससे यह बोझिल और भारी हो गया है। करदाताओं को लगता है कि यह उतना सरल नहीं है, जितना होना चाहिए। मौजूदा आयकर अधिनियम में अभी 298 धाराएं, 23 अध्याय और अन्य प्रावधान शामिल हैं। सामान्य करदाता के लिए आयकर कानून की धाराओं को समझना आसान नहीं है।

देश में अभी आयकर मुकदमों की भरमार
गौरतलब है कि आयकर कानून- 1961 की कुछ धाराओं के चलते आयकर से जुड़े मुकदमों की भरमार है। जुलाई 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, आयकर ट्रिब्यूनल के पास आयकर के 50 लाख रुपये तक के विवाद से जुड़े 47,940 मामले लंबित थे। इस से ज्यादा बड़ी रकम के मामले में अदालत जाना पड़ता है। वहां भी हजारों मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation