• Latest
  • Trending
Get ready to travel in the comfortable Vande Metro train

आरामदायक वंदे मेट्रो ट्रेन में सफर के लिए हो जाएं तैयार

June 21, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आरामदायक वंदे मेट्रो ट्रेन में सफर के लिए हो जाएं तैयार

150 किलोमीटर तक होगी रफ्तार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 21, 2024
in नया-भारत
0
Get ready to travel in the comfortable Vande Metro train
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। केंद्र में मोदी 3.0 सरकार का गठन होने के साथ ही इस सरकार में एक बार फिर से पूर्व आईएएस अधिकारी अश्विनी वैष्णव को ही रेल मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। वह शीघ्र ही यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस के बाद वंदे मेट्रो की सौगात यात्रियों को देने वाले हैं।

वंदे मेट्रो का पहला रैक रेल मंत्रालय के चेन्नई स्थित सवारी डिब्बा कारखाना (आईसीएफ) में बन कर तैयार है। अब इसकी लोड टेस्टिंग, स्पीड टेस्ट और आक्सीलरेशन या कंपन टेस्ट होना बाकी है। इसके लिए इस रैक को चेन्नई से राजस्थान के कोटा डिवीजन में भेजा जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

क्या है वंदे मेट्रो
यह ट्रेन मेट्रो शहरों में चलने वाली मेट्रो सर्विस ट्रेन की तरह ही है। ट्रेन पूरी तरह से एयर कंडीशंड है। इसे एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने के लिए सुपरफास्ट इंटरसिटी ट्रेन के रूप में बनाया जा रहा है। इसकी गति 100 से 150 किमी तक होगी। वंदे मेट्रो की सेवा उन लोगों के बहुत काम आएगी जो नजदीक के बड़े शहरों में नौकरियां करने रोज आते-जाते हैं।

आधुनिक फीचर्स से लैस
वंदे मेट्रो को डेवलप कर रहे रेलवे के अधिकारियों ने उम्मीद जाहिर की है कि यह ट्रेन लोगों के सफर को आरामदायक और सुकून भरा बना देगी। यह ट्रेन आधुनिक फीचर्स से लैस है और पहले से चल रहे रैक के मुकाबले तेज रफ्तार से दौड़ सकेगी। पूरी की पूरी ट्रेन एयर कंडीशंड है तो इसमें सफर करने से पैसेंजर्स को थकान का अनुभव भी नहीं होगा।

ऑटोमेटिक डोर
अभी तक आपने भारतीय रेल की इंटरसिटी ट्रेन या लोकल ट्रेन में ऑटोमेटिक डोर नहीं देखा होगा। लेकिन इस ट्रेन में ऑटोमेटिक डोर लगे हैं। ये दरवाजे उसी तरह के हैं, जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस में हैं। इसकी खासियत यह है कि ट्रेन के चलने के बाद कोई पैसेंजर दरवाजे या पायदान पर खड़ा नहीं हो सकेगा।

मॉडर्न टॉयलेट
ट्रेन को पैनोरामिक विंडो और मॉडर्न टॉयलेट से सज्जित किया गया है। इससे पैंसेजर्स को सफर के दौरान बेहतर अनुभूति होगी। अगर उन्हें रास्ते में टॉयलेट का उपयोग करना पड़े तो वहां भी सुखद अनुभूति होगी। रेलवे के सूत्रों का कहना है टॉयलेट में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के सामानों का उपयोग किया गया है। मतलब यह कि यात्रियों को विदेशी ट्रेन में सफर जैसा अहसास होगा।

पहली वंदे मेट्रो में 12 कोच
पहली वंदे मेट्रो ट्रेन में 12 कोच होने की जानकारी दी गई है। इसमें दोनों तरफ इंजन कोच समेत छह मोटर कोच और छह ट्रेलर कोच हैं। एक तरह से इसे एसी मेमू कहा जा सकता है पर इसमें सुविधाएं वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी होंगी।

कितनी है यात्री क्षमता
रेलवे अफसरों ने बताया कि इस कोच में 100 लोग बैठकर और 200 खड़े होकर यात्रा कर पाएंगे। इसकी अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे है।

चंद और खासियतें
वंदे मेट्रो ट्रेन को डेली पैसेंजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें जगह-जगह मोबाइल चार्जिंग प्वॉइंट हैं। डिब्बे के अंदर रूट इंडिकेटर डिस्प्ले लगा है।

सीसीटीवी कैमरे से लैस
वंदे मेट्रो के हर कोच में सीसीटीवी कैमरे हैं। मतलब कि यदि डिब्बे या ट्रेन में कोई अप्रिय घटना हो तो उसकी अपने आप रिकार्डिंग हो जाएगी। इसके साथ ही डिब्बे में इमरजेंसी टॉक बैक यूनिट और कुछ अन्य सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।

अभी नहीं लगी है ट्रेन की नाक
आप वंदे भारत एक्सप्रेस को देखते होंगे तो उसे उसकी नोज से पहचानते होंगे। वंदे भारत की तरह ही वंदे मेट्रो में भी नोज लगेगी। चूंकि अभी ट्रेन को आक्सीलरेशन ट्रायल पर भेजा जा रहा है, इसलिए इसमें आगे इंजन लगा कर इसे खींचा जाएगा। ट्रेन के आगे इंजन लगाने के लिए ही अभी इसमें नोज नहीं लगाई गई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation