• Latest
  • Trending

एयरपोर्ट सेक्टर में बड़े विस्तार की तैयारी में गौतम अडाणी

December 27, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एयरपोर्ट सेक्टर में बड़े विस्तार की तैयारी में गौतम अडाणी

by Blitzindiamedia
December 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज अगले 5 साल में हवाई अड्डों के विकास पर 11 अरब डॉलर खर्च करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में कंपनी सरकार द्वारा निजी क्षेत्र को लीज पर दिए जाने वाले 11 हवाई अड्डों के लिए आक्रामक बोली लगाने की योजना बना रही है। फिलहाल अडाणी एयरपोर्ट्स देश में सात हवाई अड्डों का प्रबंधन कर रही है। कंपनी मुंबई के पास एक नया हवाई अड्डा भी बना रही है, जो इसी महीने चालू होने वाला है। यह पहला हवाई अड्डा होगा जिसे कंपनी ने बिल्कुल शुरुआत से बनाया है।
भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडाणी के नेतृत्व वाला यह ग्रुप हाल के वर्षों में तेजी से विस्तार कर रहा है। अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड ( एएएचएल) पहले से ही भारत में सबसे ज्यादा हवाई अड्डों का संचालन करने वाली कंपनी है। वहीं जीएमआर ग्रुप यात्रियों की संख्या के मामले में सबसे बड़ा ऑपरेटर है। केंद्र सरकार कुछ हवाई अड्डों को लंबी अवधि के लिए निजी कंपनियों को लीज पर दे रही है। साथ ही, नए हवाई अड्डे बनाने के लिए भी प्रोत्साहन दे रही है।
सरकार का लक्ष्य 2047 तक देश में 350 से 400 हवाई अड्डे बनाने का है, जबकि अभी इनकी संख्या 163 है। इसी साल की शुरुआत में सरकार ने 11 हवाई अड्डों को लीज पर देने की योजना का एलान किया था। इनमें अमृतसर और वाराणसी के अलावा कुशीनगर, गया, भुवनेश्वर, हुबली, कांगड़ा, रायपुर, तिरुचिरापल्ली, औरंगाबाद और तिरुपति शामिल हैं।
एएएचएल के डायरेक्टर जीत अडाणी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि कंपनी इन सभी 11 हवाई अड्डों के लिए बोली लगाएगी। जीत ने बताया कि एएएचएल को पब्लिक में लिस्ट करने की कोई तय समय-सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि आईपीओ या डी-मर्जर तभी होगा जब कुछ खास लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation