• Latest
  • Trending

मेट्रो फेज- 4 के लिए फंड जारी कुंडली तक जाना होगा आसान

January 24, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मेट्रो फेज- 4 के लिए फंड जारी कुंडली तक जाना होगा आसान

दिल्ली सरकार ने अपने हिस्से के 3386 करोड़ रुपये दिए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 24, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में मेट्रो नेटवर्क को और आगे बढ़ाने के लिए अहम निर्णय लिए हैं। दिल्ली में मेट्रो फेज-4 के तीन नए कॉरिडोर पर जल्द ही काम शुरू होगा। इसके लिए सरकार ने अपने हिस्से का 3,386.18 करोड़ का फंड जारी कर दिया है।
मेट्रो फेज-4 के इन तीन नए कॉरिडोर की लंबाई 47.225 किलोमीटर होगी। इन परियोजनाओं पर लगभग 14,630.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें से 3,386.18 करोड़ रुपये की धनराशि दिल्ली सरकार वहन करेगी। सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि इन परियोजनाओं से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी। मेट्रो का बढ़ता नेटवर्क प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फेज का निर्माण कार्य चार वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा।
सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगाः दिल्ली सरकार ने बताया कि इन कॉरिडोर के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। कुछ पर काम शुरू हो चुका है। इन सभी कॉरिडोर के चार वर्ष में बनकर तैयार होने की संभावना है। तीनों मेट्रो कॉरिडोरों के निर्माण से दिल्ली के उत्तर, मध्य और दक्षिणी हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, यात्रियों के समय की बचत होगी और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता मिलेगी।
भविष्य की जरूरतों के अनुरूप व्यवस्था
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेट्रो फेज-4 के ये तीनों कॉरिडोर दिल्ली को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक और मजबूत सार्वजनिक परिवहन प्रणाली उपलब्ध कराएंगे। इन परियोजनाओं से यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक यात्रा सुविधा तो मिलेगी ही, निजी वाहनों पर लोगों की निर्भरता कम होगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
तीनों परियोजनों में दिल्ली का हिस्साः लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक बनने वाले कॉरिडोर पर 8,399.81 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 1,987.86 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार वहन करेगी। तीसरा कॉरिडोर रिठाला से कुंडली तक प्रस्तावित है। इसपर कुल 6,230.99 करोड़ रुपये लागत आएगी। इस परियोजना में 1,398.32 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार देगी। दिल्ली और हरियाणा मिलकर 5.685.22 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। लाजपत नगर-साकेत 1 जी ब्लॉक कॉरिडोर 8.385 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में आठ एलिवेटेड स्टेशन होंगे।
यहां के लोगों को होगी सुविधा
मेट्रो लाजपत नगर, एंडूज गंज, जीके-1, चिराग दिल्ली, पुष्प भवन, साकेत डिस्टि्रक्ट सेंटर, पुष्प विहार इलाकों से होकर गुजरेगी। इस कॉरिडोर के निर्माण से दक्षिणी दिल्ली के अधिकतर इलाकों को सहूलियत होगी।

यह है रूट
मेट्रो रिठाला, रोहिणी
सेक्टर-25, रोहिणी
सेक्टर-26, रोहिणी
सेक्टर-31, रोहिणी
सेक्टर-32, रोहिणी
सेक्टर-36, बरवाला,
रोहिणी सेक्टर-35,
रोहिणी सेक्टर-34,
बवाना इंडस्टि्रयल एरिया-1 (सेक्टर 3-4), कुंडली तक जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

मेट्रो कॉरिडोर
इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर
12.377 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर एक एलिवेटेड और नौ अंडरग्राउंड समेत कुल 10 मेट्रो स्टेशन होंगे।
इन इलाकों से होकर गुजरेगी
इंद्रलोक, दयाबस्ती, सराय रोहिल्ला, अजमल खां पार्क, झंडेवालान, नची करीम, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय-आईजी स्टेडियम से होकर गुजरेगी।
3 रिठाला-कुंडली कॉरिडोर
26.463 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 21 स्टेशन होंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation