• Latest
  • Trending

लखनऊ में पूरा कीजिए अपने घर का सपना

December 27, 2025
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लखनऊ में पूरा कीजिए अपने घर का सपना

अनंत नगर योजना में 637 भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आवासीय भूखण्ड की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण एक बार फिर अपनी महत्वाकांक्षी अनंत नगर आवासीय योजना में भूखण्डों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। योजना के तृतीय चरण में कुल 637 आवासीय भूखण्डों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत 20 दिसंबर से 12 जनवरी 2026 तक भूखण्डों के लिए पंजीकरण कराया जा सकेगा। पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और पात्र आवेदकों के बीच भूखण्डों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड पर 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनंत नगर योजना में लगभग डेढ़ लाख लोगों के आशियाने का सपना साकार होगा।
योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछाई जा रही हैं। योजना में बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी। वहीं लगभग 130 एकड़ भूमि पर पार्कों और ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा जोकि योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा। वहीं अनंत नगर योजना में पहले 2 चरणों में 666 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है
जिसमें 22 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण धनराशि जमा कराके हिस्सा लिया था। इस बार आकाश खण्ड के 617 और आदर्श खण्ड के 20 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि 20 दिसम्बर से पोर्टल लाइव हो जाएगा और लोग 12 जनवरी तक भूखण्डों के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। इसमें आवेदन करने के लिए लोगों को एलडीए की वेबसाइट https://registration.ldalucknow.in/#/login पर लॉगइन करके पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी।
जिसके बाद भूखण्ड के अनुमानित मूल्य की 5 प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के मध्य भूखण्डों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि तृतीय चरण में कुल 637 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। इसमें 450 वर्गमीटर के 41, 288 वर्गमीटर के 224, 200 वर्गमीटर के 225, 162 वर्गमीटर के 90 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 57 भूखण्ड शामिल हैं।
अनंत नगर योजना की विशेषताएं
उत्कृष्ट सड़कों का नेटवर्क
130 एकड़ में ग्रीन स्पेस
स्वच्छ जल आपूर्ति
भूमिगत लाइनों से निर्बाध विद्युत आपूर्ति
ईवी चार्जिंग स्टेशन
सामुदायिक केन्द्र
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
8 जीरो लिक्विड डिस्चार्ज ।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation