• Latest
  • Trending

मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर…होली के मौके पर मिलने वाला है बड़ा तोहफा

February 25, 2026
प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

October 13, 2026
प्याज

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

October 13, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
Tuesday, October 13, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर…होली के मौके पर मिलने वाला है बड़ा तोहफा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 25, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। होली का त्योहार आने वाला है। इस त्योहारी माहौल में करोड़ों लोगों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। हालांकि, यह स्कीम दो राज्य यूपी और दिल्ली के लोगों के लिए है। इसका लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो इससे जुड़ी सभी शर्तों को पूरा करते हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएम-उज्ज्वला) के तहत उत्तर प्रदेश की महिला लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी रिफिल दिया जाएगा, जिससे राज्य भर की 1.86 करोड़ महिलाओं को त्योहारों के दौरान राहत मिलेगी। योगी सरकार दो चरणों में प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी रिफिल देती है। पहले चरण के तहत दिवाली के मौके पर अक्टूबर-दिसंबर 2025 में एलपीजी सिलेंडर दिया गया था। वहीं, दूसरे चरण के तहत जनवरी-मार्च 2026 के महीने में मुफ्त एलपीजी देना है। बीते साल राज्य सरकार ने इसके लिए 1500 करोड़ रुपये अलॉट किए थे।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

दिल्ली सरकार का तोहफा
हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा का एक और चुनावी वादा पूरा करने की घोषणा करते हुए होली और दिवाली पर वैध राशन कार्ड धारक परिवारों को मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर देने का एलान किया है। बीते दिनों दिल्ली कैबिनेट ने एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत के तौर पर 853 रुपये अंतरित करने का फैसला लिया। यह धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के तहत पात्र लाभार्थियों के खातों में डाली जाएगी।

पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले पात्र राशन कार्ड धारकों को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने इस मुफ्त गैस सिलेंडर योजना के तहत 242 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। बता दें कि दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल 853 रुपये है। दिल्ली में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत आने वाले लाभार्थियों को प्रति गैस सिलेंडर 553 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। यह राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी को समायोजित करने के बाद तय की गई है। वहीं, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नहीं आने वाले राशन कार्डधारक परिवारों को प्रति सिलेंडर 853 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

उज्ज्वला योजना के बारे में
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को मई 2016 में शुरू किया गया था। सरकार ने अगस्त 2021 में उज्ज्वला 2.0 योजना शुरू की, जिसका लक्ष्य 1 करोड़ अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना कनेक्शन जारी करना था, जो जनवरी 2022 में हासिल कर लिया गया। इस सफलता के बाद, उज्ज्वला 2.0 के तहत अतिरिक्त 60 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी किए गए, जिससे दिसंबर 2022 तक कुल 1.60 करोड़ कनेक्शन हो गए। इसके अलावा, सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 की अवधि के लिए 75 लाख अतिरिक्त कनेक्शन जारी करने को मंजूरी दी थी, जिसे जुलाई 2024 में सफलतापूर्वक हासिल कर लिया गया था। उज्ज्वला 2.0 के तहत, प्रवासी परिवारों के लिए एक विशेष प्रावधान किया गया था, जिससे उन्हें पते के प्रमाण और राशन कार्ड की आवश्यकता के बजाय स्व-घोषणा के माध्यम से एक नया एलपीजी कनेक्शन प्राप्त करने की अनुमति मिली।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation