• Latest
  • Trending
For the first time, transgender has been appointed to the post of Inspector in Bihar Police.

बिहार पुलिस में पहली बार दरोगा पद पर ट्रांसजेंडर की नियुक्ति

July 19, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिहार पुलिस में पहली बार दरोगा पद पर ट्रांसजेंडर की नियुक्ति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in महिला-खेल
0
For the first time, transgender has been appointed to the post of Inspector in Bihar Police.
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार में पहली बार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के रूप में ट्रांसजेंडर की नियुक्ति हुई है। हाल ही में हुई पुलिस की भर्तियों में तीन ट्रांसजेंडरों को भी सब-इंस्पेक्टर चुना गया है। इनमें एक ट्रांसवूमेन और दो ट्रांसमेन हैं।

बिहार की मानवी मधु कश्यप पहली ट्रांसजेंडर हैं, जो सब-इंस्पेक्टर यानी दरोगा बनी हैं। उन्होंने कहा, ट्रांसजेंडर भी ईश्वर की ही देन हैं, फिर उन्हें अलग तरह से क्यों देखा जाता है। समाज उन्हें गलत नजरिये से क्यों देखता है। उनके प्रति लोगों को अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है। मैं इन्हें इज्जत दिलाना चाहती हूं, समाज का नजरिया बदलना चाहती हूं। ट्रांसजेंडर भी समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर अपना मुकाम बना सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

बीते सप्ताह आया रिजल्ट
बीते सप्ताह बिहार पुलिस अधीनस्थ चयन आयोग (बीपीएसएससी) ने दारोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इसमें 1275 उम्मीदवार सफल हुए, जिनमें 822 पुरुष, 450 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर हैं। मानवी मधु कश्यप ट्रांसवूमेन हैं, जबकि अन्य दो रोनित झा और बंटी कुमार ट्रांसमैन हैं। भारत में बिहार ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां एक साथ तीन ट्रांसजेंडरों की नियुक्ति सब-इंस्पेक्टर के पद पर हुई।

पॉलिटिकल साइंस में स्नातक हैं मानवी
मधु कश्यप मानवी बांका जिले के एक छोटे से गांव पंजवारा की रहने वाली हैं।
उनके पिता नरेंद्र प्रसाद सिंह की मौत माधवी के बचपन में ही हो गई थी। कश्यप ने 2021 में भागलपुर के तिलकामांझी यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में स्नातक की डिग्री ली। स्कूली पढ़ाई गांव के ही हाईस्कूल से हुई। उन्होंने बताया, मेरा यहां तक का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा।

नौवीं में थी, तो पता चला अपने बारे में
जब कक्षा नौ में थी, तो पता चला कि मैं एक सामान्य लड़की नहीं हूं। परिवार में एक भाई और दो बहनें भी हैं। मैं सभी से कट कर, अलग-थलग रहने लगी। आस- पड़ोस क्या, अपने लोग भी ताने मारने लगे। इस बीच पिता गुजर गए। हालात ऐसे हो गए कि घर छोड़ना पड़ गया।

– वर्दी में घर जाकर मां को सैल्यूट करूंगी : मानवी
– कहा, जीवन अंधेरे में रहा, अब आएंगे अच्छे दिन

दस साल हो गए, मैं घर नहीं गई हूं
कश्यप का बचपन संघर्षों के बीच बीता। उन्होंने आर्थिक तंगी के उस दौर में गांव में घर-घर अखबार पहुंचाने का काम भी किया। वह कहती हैं, स्त्री या पुरुष कभी खुद के स्त्री या पुरुष होने का रोना नहीं रोते तो ट्रांसजेंडर क्यों अपना रोना रोएं। दस साल से वह घर नहीं गईं ं।

क्या हम इज्जत या सम्मान के योग्य नहीं
पुरुष के लिए फर्स्ट या फिर स्त्री के लिए सेकेंड जेंडर तो कहीं लिखा नहीं है, किंतु ट्रांसजेंडर के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में थर्ड जेंडर लिख कर दिया है तो क्या हम इज्जत या सम्मान के योग्य नहीं है?

कश्यप का यह भी कहना है कि पुलिस की सेवा में आने पर अपने सहकर्मियों से उनकी यही अपेक्षा रहेगी कि उन्हें बराबरी मिले, वे मेरा सम्मान करें और मैं उनका सम्मान करूं। सारी लड़ाई तो इज्जत-प्रतिष्ठा की है।

कोचिंग वालों ने एडमिशन देने से मना कर दिया था
पटना में कोचिंग वालों ने उन्हें एडमिशन देने से मना कर दिया था। माहौल खराब हो जाएगा, कहकर डांट-डपट कर भगा दिया। आखिर में कश्यप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले गुरु रहमान से मिलीं। उन्होंने माधवी का साथ दिया और अंततः वह मंजिल पाने में कामयाब रही। दारोगा परीक्षा में सफल हुए तीनों ट्रांसजेंडर गुरु रहमान के ही स्टूडेंट हैं। उन्होंने तीनों छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया।

उसी दुपट्टे को लहराऊंगी
माधवी ने कहा, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वर्दी में घर जाकर मां को सैल्यूट करूंगी और उसी दुपट्टे को लहराऊंगी, जिससे चेहरा ढक कर मां को मुझसे मिलने आना पड़ता था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation