• Latest
  • Trending
For the first time, the flavor of Bollywood was not seen in UP.

पहली बार यूपी में नहीं दिखा बालीवुड का तड़का

May 10, 2024
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
Wednesday, October 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पहली बार यूपी में नहीं दिखा बालीवुड का तड़का

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 10, 2024
in the blitz
0
For the first time, the flavor of Bollywood was not seen in UP.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। यूपी में पहली बार चुनाव प्रचार में बालीवुड का तड़का नहीं दिख रहा है। राजनीति में ग्लैमर यानी बालीवुड कलाकारों की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। हालांकि चुनाव मैदान में कई बालीवुड कलाकार इस बार भी खड़े हैं लेकिन प्रचार युद्ध से वे नदारद हैं। चुनाव लड़ रहे अभिनेता व अभिनेत्री अपने चुनाव क्षेत्र में ऐसे फंसे व उलझे हैं कि वह वहां से निकल ही नहीं पा रहे हैं। अब चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की तरफ से इन फिल्मी सितारों की मांग भी नहीं के बराबर की जा रही है।

फिल्मी सितारे यूपी में आते रहे हैं प्रचार करने
शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, जया प्रदा, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजय दत्त, मनोज तिवारी, रविकिशन आदि अभिनेता-अभिनेत्री पूर्व के चुनावों में यूपी में नजर आते थे। पिछले चुनावों में यूपी में गोविंदा, अमीषा पटेल, शमिता शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, चंकी पांडेय, शिल्पा शेट्टी और सोनाक्षी सिन्हा जैसे तमाम सितारों ने यूपी में रोड-शो तथा सभाओं के माध्यम से विभिन्न दलों व प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे थे। चुनाव लड़ने के बाद भी इनके कार्यक्रम दूसरे प्रत्याशियों के चुनाव क्षेत्र में होते रहते थे। इस बार ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है। सपा ने जया बच्चन और भाजपा ने हेमा मालिनी को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा तो है लेकिन अभी दोनों कहीं नजर नहीं आ रहीं। हालांकि भाजपा से दिल्ली से चुनाव लड़ रहे अभिनेता-गायक मनोज तिवारी गाजियाबाद और एनसीआर में एक-दो कार्यक्रमों में शामिल जरूर थे। पांचवें से सातवें चरण में जब चुनाव मध्य यूपी व पूर्वांचल में पहुंचेगा, उस समय भाजपा से चुनाव लड़ रहे फिल्मी सितारे प्रचार में नजर आ सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

यूपी के चुनाव मैदान में
इस बार मथुरा से अभिनेत्री हेमा मालिनी, गोरखपुर से अभिनेता रविकिशन, आजमगढ़ से गायक व अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ, अमेठी से सीरियलों की लोकप्रिय कलाकार रहीं स्मृति ईरानी तथा मेरठ से रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भाजपा के प्रत्याशी हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation