टोक्यो | जापान ने गाय के गोबर से बने ईंधन से रॉकेट लॉन्च किया है। यह दुनिया में पहली बार हुआ जब प्रोटोटाइप राकेट इंजन को गाय के गोबर से बनी बायोमीथेन गैस से लॉन्च किया गया।
इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताकाहिरो इनागावा ने कहा कि गाय के गोबर से बना ये ईंन्धन काफी सस्ता है। हम ऐसा करने वाले पहले निजी व्यवसायी हैं। जापानी वैज्ञानिकों ने कहा कि गाय के गोबर से बना ये ईंन्धन हाई क्वालिटी का है और जल्द ये ईंन्धन अंतरिक्ष में रॉकेट को भेजने के लिए पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाएगा।