• Latest
  • Trending

जेवर एयरपोर्ट पर पहली ट्रायल फ्लाइट सफल

November 8, 2025
हब एंड स्पोक एयरपोर्ट सिस्टम

अहमदाबाद एयरपोर्ट से हब एंड स्पोक सिस्टम शुरू

September 6, 2026
solar

पीएम सोलर पैनल योजना ने हर घर में उजाले, हर घर में समृद्धि की जगाई अलख

September 6, 2026
गोसन मूनराइडर 27 सोलर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

किसानों की बल्ले-बल्ले करेगा ‘मूनराइडर 27’

September 6, 2026
बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस 2026

6 फिल्मों ने इस साल हासिल किया ‘ब्लॉकबस्टर’ का तमगा

September 6, 2026
हनुमान अंश फिल्म 2026

अर्थशास्त्र की छात्रा ने संत की कहानी को सिनेमा बना दिया

September 6, 2026
बर्बादी के कगार पर हॉलीवुड ट्रंप बोले, टैक्स घटाया जाना जरूरी

बर्बादी के कगार पर हॉलीवुड ट्रंप बोले, टैक्स घटाया जाना जरूरी

September 6, 2026
हुमा कुरैशी एमी अवॉर्ड्स 2026

हुमा करेंगी एमी में शिरकत

September 6, 2026
सोनू सूद नेपाल बाढ़ राहत

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल पहुंचे सोनू सूद

September 6, 2026
जॉन टर्नस एपल के नए सीईओ

टिम कुक की पारी खत्म, जॉन टर्नस ने संभाली एपल की कमान

September 6, 2026
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा

रचा इतिहास : शक्ति शर्मा बनीं पहली गैर चिकित्सकीय महिला एयर वाइस मार्शल

September 6, 2026
एयर मार्शल संदीप थरेजा डीजीएएफएमएस

एयर मार्शल संदीप थरेजा को मिली नई जिम्मेदारी

September 6, 2026
महाराष्ट्र आईएएस तबादले 2026

नौकरशाही में फेरबदल 3 आईएएस के तबादले

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेवर एयरपोर्ट पर पहली ट्रायल फ्लाइट सफल

घरेलू उड़ानों के लिए रास्ता हुआ साफ, खुलेगी विकास की नई राह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 8, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अहमदाबाद एयरपोर्ट से हब एंड स्पोक सिस्टम शुरू

इसरो ने भेजा धरती का ‘पहरेदार’

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब अपने संचालन की ओर एक कदम और आगे बढ़ चुका है। इस एयरपोर्ट पर पहली कैलिब्रेशन फ्लाइट सफलतापूर्वक लैंड हुई। यह वही टेस्ट फ्लाइट होती है जो जांचती है कि एयरपोर्ट के सारे टेक्निकल सिस्टम, रनवे और सुरक्षा व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।
दो दिन तक चली इस ट्रायल फ्लाइट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए ) की टीम की कड़ी निगरानी रही थी। इस दौरान टीम ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), नेविगेशन उपकरण, कम्युनिकेशन सिस्टम और रनवे सुरक्षा को अलग-अलग ऊंचाइयों और दिशाओं से परखा। टेस्ट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी तकनीकी खामी बाकी न रह जाए।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) के सीईओ आर. के. सिंह ने बताया कि यह कैलिब्रेशन फ्लाइट रोज करीब दो घंटे की होगी। जब इसके सभी परीक्षण सफल हो जाएंगे, तब डीजीसीए एयरपोर्ट को एरोड्रोम लाइसेंस जारी करेगा। यह लाइसेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट औपचारिक रूप से उड़ान संचालन शुरू कर सकेगा।
शुरुआत में केवल घरेलू उड़ानें चलाई जाएंगी, जबकि कुछ महीनों बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू करने की योजना है। अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट की निर्माण गति और तकनीकी तैयारियों को देखते हुए उद्घाटन 2025 के अंत तक संभव है।
बेहतरीन कनेक्टिविटी
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस एयरपोर्ट को देश का सबसे आधुनिक एविएशन हब बनाने की दिशा में तेजी से काम किया है। एयरपोर्ट को सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है, जिससे नोएडा, आगरा और मथुरा तक की पहुंच आसान हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का बल्लभगढ़ लिंक रोड भी जल्द तैयार होगा जो दिल्ली और हरियाणा से एयरपोर्ट पहुंचने को और तेज बना देगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट न केवल दिल्ली-एनसीआर बल्कि पूरे उत्तर भारत के एविएशन सेक्टर में नई ऊर्जा लाएगा। इससे दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा और आसपास के इलाकों में रोजगार और कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे।
उत्तर भारत के लिए नई उड़ान की शुरुआत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर पहली सफल कैलिब्रेशन फ्लाइट इस बात का संकेत है कि अब एयरपोर्ट ऑपरेशन शुरू होने के बिल्कुल करीब है। यह उत्तर भारत के विमानन क्षेत्र का सबसे बड़ा विस्तार माना जा रहा है। हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार और पूरे क्षेत्र को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation