• Latest
  • Trending

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप घोषित

December 13, 2025
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Friday, September 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप घोषित

स्पेन-पुर्तगाल समेत बड़ी टीमें ग्रुप ऑफ डेथ में, 19 जुलाई को फाइनल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2025
in the blitz
0

ललित दुबे
वाशिंगटन। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप औपचारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। यह घोषणा वॉशिंगटन डीसी में आयोजित भव्य ड्रॉ समारोह के दौरान हुई। इसी के साथ दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट के कार्यक्रम से पर्दा उठ गया। इस बार विश्व कप का उद्घाटन मुकाबला 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा, जिसमें मेजबान देश मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे।
यह पहला मौका होगा जब तीन देश अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा, साझा रूप से विश्व कप का आयोजन कर रहे हैं। यह ड्रॉ पूरी तरह सितारों से सजा हुआ कार्यक्रम था। मंच पर खेल जगत और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों और संगीतकारों की प्रस्तुतियों ने समारोह को दुनिया भर में खास बना दिया।
ड्रॉ समारोह में चकाचौंध
और सितारों की मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान 12 ग्रुपों की घोषणा की गई, जिसका संचालन इंग्लैंड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज फुटबॉलर रियो फर्डिनेंड ने किया, जबकि उनके साथ बास्केटबॉल सुपरस्टार शकील ओ’नील, एनएफएल के महान खिलाड़ी टॉम ब्रैडी, आइस हॉकी के दिग्गज वेन ग्रेट्जकी और बेसबॉल स्टार एरॉन जज सहायक के रूप में मौजूद रहे।
उत्साह बढ़ाने वाले मुकाबले
गत चैंपियन अर्जेंटीना को ग्रुप जे, स्पेन को ग्रुप एच, फ्रांस को आई, जर्मनी को ग्रुप ई, पुर्तगाल को ग्रुप के और इंग्लैंड को ग्रुप एल में रखा गया है। ग्रुप-एच, ग्रुप आई, ग्रुप-जे, ग्रुप-के और ग्रुप-एल को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है। स्पेन के साथ ग्रुप में उरुग्वे और सउदी अरब जैसी टीम है, जिसने पिछले विश्व कप में कुछ उलटफेर किए थे। वहीं, फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे जैसी टीमें हैं। पुर्तगाल को उज्बेकिस्तान और कोलंबिया जैसी टीमों के ग्रुप में रखा गया है। इंग्लैंड के ग्रुप में घाना, क्रोएशिया और पनामा है।

ग्रुप इस प्रकार हैं
ग्रुप ए : मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, यूरोप प्लेऑफ डी विजेता
ग्रुप बी : कनाडा, यूरोप प्लेऑफ ए विजेता, कतर, स्विट्जरलैंड
ग्रुप सी : ब्राजील, मोरक्क ो, हैती, स्कॉटलैंड
ग्रुप डी : अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप प्लेऑफ सी विजेता
ग्रुप ई : जर्मनी, कुराकाओ, कोट द’ईवोआर, इक्वाडोर
ग्रुप एफ : नीदरलैंड, जापान, यूरोप प्लेऑफ बी विजेता, ट्यूनीशिया
ग्रुप जी : बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप एच : स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे
ग्रुप आई : फ्रांस, सेनेगल, अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ 2 विजेता, नॉर्वे
ग्रुप जे : अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्टि्रया, जॉर्डन
ग्रुप के: पुर्तगाल, अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ 1 विजेता, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया
ग्रुप एल: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

YOU MAY ALSO LIKE

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

महत्वपूर्ण तारीखें
ग्रुप चरण : 11 से 27 जून
32 टीमों का दौर : 28 जून से 3 जुलाई
प्री-क्वार्टर फाइनल : 4 से 7 जुलाई
क्वार्टर फाइनल : 9 से 11 जुलाई
सेमीफाइनल : 14 और 15 जुलाई
तीसरे स्थान के लिए मुकाबला : 18 जुलाई
फाइनल मुकाबला : 19 जुलाई

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation