• Latest
  • Trending

एससीआर से बढ़ीं उम्मीदें, 26 हजार वर्ग किमी क्षेत्र में कारोबार होगा सुगम

December 27, 2025
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एससीआर से बढ़ीं उम्मीदें, 26 हजार वर्ग किमी क्षेत्र में कारोबार होगा सुगम

छह जिलों में साढ़े तीन लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। राज्य राजधानी क्षेत्र यानी एससीआर के गठन से 26 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक भूभाग पर कारोबार सुगम होने की उम्मीद है। एससीआर में शामिल छह जिलों में साढ़े तीन लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की कोशिशों में तेजी आ सकती है।
दावा किया जा रहा है कि एससीआर में सुनियोजित विकास की गाड़ी तेजी से दौड़ेगी। हाइस्पीड इंटर कनेक्टिविटी से दो करोड़ से अधिक आबादी के लिए सुनियोजित विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा जो आगामी तीन दशक का रोड मैप होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर से उद्योगों के लायक माहौल बनेगा जिससे बड़ी संख्या में नौकरियों और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।एससीआर में लखनऊ के साथ बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली जिलों को शामिल किया गया है।
पिछली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान लखनऊ सहित एससीआर में शामिल अन्य पांच जिलों में करीब साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए थे। इनमें लखनऊ में करीब ढाई लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए थे। अमौसी औद्योगिक क्षेत्र के सचिव और कारोबारी रजत मेहरा का कहना है कि निवेश के प्रस्तावों को अगर वास्तव में धरातल पर उतारना है तो विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना होगा। बिजली और कनेक्टीविटी के साथ जमीनों की उपलब्धता होने से कारोबार सुगम होगा।
इंडो अमेरिकन चैंबर्स के यूपी इकाई के अध्यक्ष मुकेश सिंह का कहना है कि एससीआर से एक खास एरिया में बहुत बड़ा बाजार उपलब्ध होगा जिससे निवेशक आकर्षित होंगे। कनेक्टीविटी से निवेशकों को अपना कारोबार लखनऊ के अलावा एससीआर के दूसरे शहरों में भी स्थापित करने में हिचक नहीं होगी।
आइआइए के अध्यक्ष विकास खन्ना का कहना है कि एससीआर में जनपदों के बीच हाई स्पीड रेल एवं रोड कनेक्टिविटी का प्रावधान किया जा रहा है जिससे आवागमन तेज व सुगम होने से औद्योगिक व व्यावसायिक विकास को बल मिलेगा। इससे बड़ी तादाद में रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश का आर्थिक विकास होगा। कंसल्टेंट ने बताया कि संबंधित जनपदों की जनसंख्या और बसावट के स्वरूप का अध्ययन किया गया है। इसी के आधार पर अवस्थापना एवं विकास परियोजनाओं का खाका खींचा जा रहा है।
एससीआर में किस जिले में क्या है संभावनाएं
राजधानी होने के कारण लखनऊ निवेशकों की पंसदीदा जगह है। यहां पर पहले से ही कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं और कई धरातल पर भी हैं। जब से ब्रह्मोस मिसाइल की यूनिट लगी है तब से डिफेंस सेक्टर में भी काफी उम्मीद हैं। इसके अलावा लखनऊ में रियल स्टेट, डेटा सेंटर, होटल, लाजिस्टिक और सर्विस सेक्टर में कई बड़ी कंपनियां आ रही हैं। लखनऊ में चिकन कारोबार से भी लाखों लोग जुड़े हैं। एक हजार करोड़ से अधिक का कारोबार है। आसपास के जिलों में निवेश आने से लखनऊ में पहले से स्थापित कारोबार का भी विस्तार होगा।
हरदोई में भी आएंगे निवेशक
एससीआर से लखनऊ हरदोई की सीमा पर 12सौ एकड़ में बन रहे संत कबीर मेगा वस्त्र एवं परिधान पार्क के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में शामिल हैंडलूम एवं रेडीमेड वस्त्रों के निर्माण को भी गति मिलेगी। आने वाले समय में जनपद की वस्त्र एवं परिधान निर्माण के क्षेत्र में प्रमुख केंद्र होगा। एससीआर का लाभ जनपद की सभी 1293 ग्राम पंचायतों, 19 नगर निकायों तक पहुंचे व आम जनमानस लाभान्वित हों। एससीआर में शामिल होने के बाद रायबरेली के विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा।

एक जिला एक उत्पाद के तहत वुडेन वर्क से जुड़ी फैक्ट्रियों पर निवेश बढ़ेगा। जिले की 989 ग्राम पंचायत, 1574 गांव, 155 न्याय पंचायत, एक नगर पालिका, 09 नगर पंचायतों के विकास को गति मिलेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

सीतापुर को भी बड़ा लाभ
सीतापुर के एससीआर में शामिल होने से यहां के एक जिला एक उत्पाद (दरी) और स्थानीय उद्यमियों (मुख्यत: प्लाईवुड, चीनी, एथनाल) को काफी उम्मीद है। जिले की 1588 ग्राम पंचायत, 2103 राजस्व गांव, छह नगर पालिका परिषद और 11 नगर पंचायतों में विकास के नए आयाम स्थापित होने की संभावनाओं को बल मिल रहा है। दरी व स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा।

उन्नाव में बढ़ी उम्मीदें, चमकेगा शहर

उन्नाव के एससीआर में शामिल होने के बाद अब यहां भी विकास की गाड़ी दौड़ने की उम्मीद जगी हैं। उद्यमियों को भरोसा है कि क्षेत्रीय विकास के साथ निवेशक की दिलचस्पी बढ़ेगी जिससे एक जिला एक उत्पाद और लोकल इंडस्ट्रीज की दिन बहुरेंगे। 1037 ग्राम पंचायत, 1700 राजस्व गांव, तीन नगर पालिका परिषद सहित 19 निकायों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा। उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के सचिव शुभम सिंह का कहना है कि अधिसूचना जारी हो गई है अब आगे विस्तृत कार्य योजना पर काम होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation