• Latest
  • Trending

हार्ट अटैक से बचने के लिए केवल एक्सरसाइज काफी नहीं

December 20, 2025
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हार्ट अटैक से बचने के लिए केवल एक्सरसाइज काफी नहीं

कई हिदायतों का पालन करना जरूरी है - स्ट्रेस हार्मोंस आर्टरीज को बेहद कड़ा बना देते हैं। खासतौर पर इमोशनल स्ट्रेस हार्ट अटैक को ट्रिगर करता है

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खासतौर पर यंग लोगों में हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक का खतरा देखने को मिल रहा है जो काफी चौंकाने वाला है और अब डॉक्टर्स हेल्दी, एक्टिव लाइफस्टाइल की सलाह दे रहे हैं लेकिन ज्यादातर लोग हेल्दी लाइफस्टाइल के नाम पर केवल समय जिम में एक्सरसाइज करते हैं। उन्हें लगता है कि वो हार्ट अटैक से बच जाएंगे। ऐसे में एक कार्डियक सर्जन ने इंस्टाग्राम पर बताया कि केवल जिम जाने से हार्ट को प्रोटेक्ट नहीं किया जा सकता है। इसके साथ और भी चीजों का होना जरूरी है।
कार्डियक सर्जन ने बताया कि एक्सरसाइज करना जरूरी है लेकिन केवल एक्सरसाइज हार्ट अटैक से नहीं बचा सकती। वजन उठाने और रनिंग करने के बाद भी काफी लोगों को हार्ट अटैक आ रहा, जिनका आपरेशन करना पड़ा। डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक के लिए कई फैक्टर्स का रोल होता है जो हार्ट की बीमारी को पैदा करते हैं। जिस पर हर रोज कोई ध्यान नहीं देता। इन वजहों से पैदा होती है हार्ट की बीमारी, जिन पर कंट्रोल जरूरी है।
फूड : एक्सरसाइज की मदद से आप कैलोरी तो बर्न कर सकते हैं लेकिन गलत और अनहेल्दी फूड्स आर्टरीज को डैमेज करती हैं। इसे एक्सरसाइज से ठीक नहीं किया जा सकता। अगर डायबिटीज को कंट्रोल नहीं कर पा रहे और ब्लड शुगर हर दिन घटती-बढ़ती रहती है तो इसका सीधा असर हार्ट पर पड़ता है और धमनियों पर पड़ने वाला प्रेशर हार्ट अटैक को न्योता देता है। धमनियों में प्लाक जमना खराब खानपान और एक्टिव लाइफस्टाइल के ना होने से धमनियों में फैट प्लाक के रूप में जमना शुरू हो जाते हैं। साथ ही इन्फ्लेमेशन रहता है जो हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार होता है।
नींद: मात्र एक सप्ताह की खराब नींद आपके ब्लड प्रेशर और कॉर्टिसोल को बढ़ा देती है। इससे रेस्टिंग हार्ट रेट भी बढ़ जाता है। अच्छी हार्ट हेल्थ के लिए रात की नींद बेहद जरूरी है क्योंकि हार्ट रात को ही रिपेयर होता है। अगर नींद पूरी नहीं होती तो हार्ट को नुकसान होना तय है।
स्ट्रेस: स्ट्रेस हार्मोंस आर्टरीज को बेहद कड़ा बना देते हैं। खासतौर पर इमोशनल स्ट्रेस हार्ट अटैक को ट्रिगर करता है। फिर वो इंसान चाहे कितना भी फिट क्यों न हो।
मेटाबॉलिक मार्कर्स: डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, ट्राईग्लिसराइड, विसरल फैट, शरीर में खराब मेटाबॉलिज्म का नतीजा हैं। अक्सर ये सारी चीजें हार्ट अटैक के रिस्क को तेजी से बढ़ाती हैं।
इन्फ्लेमेशन: एनवायरमेंट के खराब होने का सीधा असर हार्ट हेल्थ पर होता है। पॉल्यूशन की वजह से लोगों में हार्ट डैमेज का रिस्क बढ़ जाता है।
पैसिव स्मोकिंग और वैपिंग
अगर आप सिगरेट नहीं पी रहे लेकिन धुआं सांस से जरिए शरीर के अंदर जा रहा है तो डायरेक्ट हार्ट आर्टरीज को ब्लॉक करने लगता है। इसकी वजह से ब्लड फ्लो हार्ट में कम होता है और हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है।
ओकेजनल ड्रिंकिंग : अगर आप किसी स्पेशल मौके पर ही शराब पीते हैं तो भी हार्ट अटैक का रिस्क बना रहता है। ओकेजनल ड्रिंकिंग भी शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ाती है और हार्ट डैमेज का रिस्क रहता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation