• Latest
  • Trending
‘Electronic soil’ ready, claims double crop in 15 days

‘इलेक्ट्रॉनिक मिट्टी’ तैयार, 15 दिन में दोगुना फसल का दावा

January 26, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘इलेक्ट्रॉनिक मिट्टी’ तैयार, 15 दिन में दोगुना फसल का दावा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 26, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
‘Electronic soil’ ready, claims double crop in 15 days
ब्लिट्ज ब्यूरो

स्टॉकहोम। स्वीडन के वैज्ञानिकों ने विद्युत प्रवाहकीय (इलेक्टि्रकली कंडक्टिव) ऐसी ‘मिट्टी’ विकसित की है, जो प्राकृतिक मिट्टी से ज्यादा उपजाऊ है। उनका दावा है कि इस मिट्टी में जौ के पौधे 15 दिन में 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकते हैं। खेती की इस विधि को ‘हाईड्रोपोनिक्स’ के तौर पर जाना जाता है। इसमें ऐसी जड़ प्रणाली का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें खेती के नए ‘सब्सट्रेट’ (ऐसा पदार्थ या सतह, जिस पर कोई पौधा बढ़ता है) को विद्युत से उत्प्रेरित किया जाता है।

स्वीडन की लिंकोपिंग यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर एलेनी स्तावरिनिडौ की अगुवाई में वैज्ञानिकों की टीम ने ‘हाईड्रोपोनिक्स’ पर शोध किया। ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ पत्रिका में प्रकाशित शोध के मुताबिक ‘हाईड्रोपोनिक्स’ की मदद से शहरों के बहुत नियंत्रित परिवेश में भी फसल उगाई जा सकती है। टीम ने ‘हाईड्रोपोनिक्स’ खेती के अनुरूप जो विद्युत प्रवाहकीय खेती सब्सट्रेट विकसित किया, उसे ई-सॉइल नाम दिया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

मिट्टी के बगैर फसल
‘हाईड्रोपोनिक’ खेती में पौधे मिट्टी के बिना उगते हैं। उन्हें सिर्फ पानी, पोषक तत्वों और ऐसे सब्सट्रेट की जरूरत होती है, जिससे उनकी जड़ें जुड़ सकें। शोध के मुख्य लेखक स्तावरिनिडौ का कहना है कि दुनिया की आबादी तेजी से बढ़ रही है। जलवायु परिवर्तन भी हो रहा है। स्पष्ट है कि हम खेती के पहले से मौजूद तरीकों से पृथ्वी की खाद्य जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं होंगे।

जौ की खेती के लिए फायदेमंद
अब तक अनाज को चारे की तरह ‘हाईड्रोपोनिक्स’ में नहीं उगाया जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि भविष्य में यह विधि अनाज के लिए भी आजमाई जा सकती है। खासकर जौ की खेती के लिए यह फायदेमंद है। शोध के दौरान पाया गया कि विद्युत उत्प्रेरक से जौ के पौधों की विकास दर बेहतर होती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation