• Latest
  • Trending
student

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए डीआरडीओ में निकली नई इंटर्नशिप

July 4, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए डीआरडीओ में निकली नई इंटर्नशिप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
student

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के साथ काम करने का सपना लाखों लोग देखते हैं, लेकिन उनमें से केवल कुछ को ही यह अपॉर्चुनिटी मिल पाती है। अगर आप अभी कॉलेज में पढ़ रहे हैं, तो डीआरडीओ जाने का ख्वाब पूरा कर सकते हैं। हाल ही में डीआरडीओ ने अपनी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लिकेशन लैबोरेट्री में नई पेड इंटर्नशिप निकाली है। इसका ऑफिशियल नोटिस drdo.gov.in पर जारी किया गया है। इसके बाद इसमें आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। फॉर्म स्टूडेंट्स को ऑफलाइन भेजना होगा।

कितनी सीटें हैं?

डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लिकेशन लैबोरेट्री डीआरडीओ की सॉफ्टवेयर बेस्ड लैब है, जो रेडियो, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, डाटा लिंक, सर्विलांस टेक्नोलॉजी आदि पर काम करती है। इसी लैब के लिए 6 महीने की पेड इंटर्न की हायरिंग की जा रही है। जो स्टूडेंट्स के इसके लिए चुने जाएंगे, उन्हें इंटर्नशिप के दौरान लैब में एक्सपर्ट के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

किस ब्रांच में कितनी सीटें हैं?
क्रमांक विभाग सीटें
1 इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 20
2 कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 20
3 मैकेनिकल इंजीनियरिंग 05
कुल 45

कौन अप्लाई कर सकता है
अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स जो फुल टाइम बीटेक/बी.ई कोर्स कर रहे हैं और जुलाई 2026 तक अपना थर्ड ईयर या छठां सेमेस्टर पूरा कर लेंगे।

पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स- फुल टाइम एमटेक/एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) कर रहे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स जो इस जुलाई में अपना पहला साल या कॉलेज का दूसरा सेमेस्टर कंप्लीट कर पाएंगे। वो भी अप्लाई कर सकते हैं।

कॉलेज डिग्री के 5 में से किसी भी सेमेस्टर में जो स्टूडेंट्स फेल हुए हैं, वो आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

सीजीपीए- आवेदक छात्र की सीजीपीए 7.0 से ज्यादा होनी चाहिए।

स्टाइपेंड डिटेल्स

स्टाइपेंड कुल 30,000 रुपये (स्टाइपेंड 3 महीने पूरे होने के बाद 15000/- और बाकी टाइम पूरा होने के बाद 15,000/-)।

सेलेक्शन प्रोसेस

  • सेलेक्शन पूरी तरह से मेरिट बेस पर किया जाएगा। कोई रिटन एग्जाम नहीं लिया जाएगा।
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 जून है।
  • चयनित अभ्यर्थियों को जानकारी 15 जुलाई तक दी जाएगी।
  • इंटर्नशिप ट्रेनिंग 3 अगस्त से शुरू होगी।
डीआरडीओ इंटर्नशिप में अप्लाई कैसे करें?

सबसे पहले डीआरडीओ की वेबसाइट drdo.gov.in से फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड कर लें।

इसके ऊपर ‘डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लिकेशन लैबोरेट्री देहरादून’ लिखा होगा।

आप इसे डायरेक्ट इंटर्नशिप नोटिफिकेशन से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इसका प्रिंट आउट निकालने के बाद ऊपर विज्ञापन संख्या, अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, पता, ब्रांच, कॉलेज का नाम, डिग्री, सीजीपीए, कॉन्टेक्स डिटेल्स, ईमेल आईडी की जानकारी भरें।

अब फॉर्म के साथ आपने जो डॉक्यूमेंट्स अटैच किए हैं, उसकी चेक लिस्ट पर टिक करें।

एप्लिकेशन फॉर्म के साथ आपको कॉलेज से एनओसी लैटरहेड लेना होगा। इसके साथ इंडियन ऑफिशियल सीक्रेट, आईटी रूल्स की अंडरटेकिंग भी भरनी होंगी।

फॉर्म में सभी डॉक्यूमेंट्स अटैच करने के बाद सबसे ऊपर अपना फोटो चिपकाएं।

इसके बाद पूरे फॉर्म को लिफाफे में डालकर इसके ऊपर ‘एप्लीकेशन फॉर डीआरडीओ पेड इंटर्नशिप’ के साथ जिस ब्रांच में आप अप्लाई कर रहे हैं, वो मेंशन करें।

एप्लिकेशन फॉर्म को इब डायरेक्टर, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लिकेशंस लैबोरेट्री (डीईएएल), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ,डिफेंस मिनिस्टी, भारत सरकार, पोस्ट बॉक्स नंबर 54, रायपुर रोड, देहरादून (उत्तराखंड)-248001 के पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दें।

बाय हैंड और स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे गए आवेदन ही इस इंटर्नशिप के लिए स्वीकार किए जाएंगे। सॉफ्टकॉपी या ईमेल पर भेजे फॉर्म असेप्ट नहीं होंगे।

मेरिट बेस पर जिन भी उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के लिए चुना जाएगा। उन्हें ईमेल या कॉन्टेक्ट पर इसकी सूचना दी जाएगी। ऐसे में ये दोनों चीजें बिल्कुल अपडेट रखें। इस इंटर्नशिप से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation