• Latest
  • Trending

डीआरडीओ ने भारतीय डिफेंस कंपनियों को दिया टीओटी का ऑफर

December 27, 2025
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Sunday, November 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डीआरडीओ ने भारतीय डिफेंस कंपनियों को दिया टीओटी का ऑफर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत ने भारत की निजी डिफेंस कंपनियों और स्टार्टअप के लिए दिल का दरवाजा खोल दिया है। दरअसल डीआरडीओ और सरकार भारत को डिफेंस का एक्सपोर्टर बनाना चाहते हैं। इसके लिए निजी कंपनियों का तेजी से आगे बढ़ना जरूरी है। इसलिए मदद के रूप में डीआरडीओ ने एक खतरनाक टेक्नोलॉजी (एमसीएचईडब्ल्यू-1 वॉरहेड तकनीक) शेयर करने का फैसला किया है। इससे अब हर कंपनी गोला बारूद बना सकेगी।
भारत के पास मौजूदा डिफेंस इक्विपमेंट रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने बनाया है, या तो फिर एचएएल ने बनाया है। इसके अलावा तीसरी स्वदेशी कंपनी के हथियार न के बराबर हैं। इन सरकारी कंपनियों की महत्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत में बनने वाले स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के जेट को विकसित करने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर हैं। ये दोनों कंपनियां हथियार निर्माण के साथ ही निजी कंपनियों के साथ तालमेल भी बैठाकर चलती हैं।
भारत सरकार ने हाल ही में डिफेंस सेक्टर में निजी कंपनियों को मौका देकर क्रांतिकारी काम किया है, जिससे भारत में तेजी से हथियारों का निर्माण हो सकेगा। वहीं सरकार के इस फैसले को बल देने के लिए डीआरडीओ ने एक बड़ा फैसला लिया है। डीआरडीओ भारतीय डिफेंस सेक्टर की निजी कंपनियों को टेक्नोलॉजी शेयर करने जा रहा है।
डीआरडीओ ने देश की कंपनियों से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (टीओटी) के लिए रुचि पत्र मांगा है। यह तकनीक मिसाइलों और बमों में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक हाई एक्सप्लोसिव वॉरहेड सिस्टम से जुड़ी है, जिन्हें पूरी तरह देश में विकसित किया गया है। इन तकनीकों को कड़े परीक्षणों और प्रयोगों के बाद तैयार किया गया है. इसका मकसद भारत को गोला-बारूद और हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि विदेशों पर निर्भरता कम हो सके।
एमसीएच ई डब्ल्यू-1 वॉरहेड तकनीक
डीआरडीओ ने मिसाइलों के लिए एमसीएचईडब्ल्यू-1 वॉरहेड की तकनीक विकसित की है। यह एक प्री-फॉर्म्ड फ्रैगमेंटेशन वॉरहेड है, यानी विस्फोट के बाद इसके टुकड़े दूर तक जाकर दुश्मन को नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें हाई स्पीड से फटने वाला विशेष विस्फोटक (एमसीएचई-202) इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक से नजदीक के इलाके में जोरदार धमाका होता है और दूर तक घातक टुकड़े पहुंचते हैं।
एमसीएचईडब्ल्यू
-2 तकनीक उन वॉरहेड्स के लिए है जो पहले लक्ष्य में घुसते हैं और फिर विस्फोट करते हैं, या फिर धमाके और टुकड़ों दोनों से नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें ऐसे विस्फोटक लगाए गए हैं जो ज्यादा सुरक्षित हैं और झटकों से आसानी से नहीं फटते. इससे अलग-अलग युद्ध परिस्थितियों में दुश्मन को प्रभावी तरीके से नष्ट किया जा सकता है।
एमसीएचईडब्ल्यू-4 वॉरहेड
में तीन तरह के वॉरहेड शामिल हैं, जो ब्लास्ट और फ्रैगमेंटेशन पर आधारित हैं। इसकी पूरी हार्डवेयर तकनीक तैयार है और यह सेना की सख्त जरूरतों और मानकों पर खरी उतरती है। एमसीएचईडब्ल्यू-6 तकनीक बमों के लिए विकसित की गई है। इसमें प्री-फॉर्म्ड और पेनिट्रेशन-ब्लास्ट वॉरहेड शामिल हैं। इस सिस्टम में विस्फोट की पूरी श्रृंखला को देश में ही डिजाइन और विकसित किया गया है। ये सभी तकनीकें डीआरडीओ की हाई एनर्जी मैटीरियल्स रिसर्च लैबोरेटरी द्वारा विकसित की गई हैं। इनमें इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और मशीनें भारत में आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव है। सभी सिस्टम अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर साबित हुए हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation