• Latest
  • Trending

वेस्ट यूपी में आतंकी नेटवर्क खड़ा करना चाहता था डॉ आदिल

November 15, 2025
प्याज बफर स्टॉक की नपी-तुली निकासी, दाम पर सरकार की नजर

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

September 5, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

September 5, 2026
vikram

भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, इसरो ने भेजा पहरेदार

September 5, 2026
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
Saturday, September 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वेस्ट यूपी में आतंकी नेटवर्क खड़ा करना चाहता था डॉ आदिल

अनंतनाग मेडिकल कॉलेज से नौकरी छोड़ यहां आया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

ब्लिट्ज ब्यूरो

सहारनपुर। डॉक्टर के वेश में आदिल इतने खतरनाक मंसूबे पाल रहा था, इसकी भनक किसी को नहीं थी, लेकिन आदिल की गिरफ्तारी के बाद जैसे-जैसे पूछताछ का दायरा आगे बढ़ रहा है, बेहद चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
जिस तरीके से आदिल से पूछताछ के बाद फरीदाबाद में विस्फोटक पदार्थ और हथियारों का इतना बड़ा जखीरा मिला, उससे हर कोई हैरान है। अब यह भी सामने आया है कि आदिल पश्चिमी यूपी में बड़ा आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी कर रहा था।
अनंतनाग का रहने वाला डॉ. आदिल अंबाला रोड स्थित फेमस मेडिकेयर अस्पताल में नौकरी करता था। 7 नवंबर को जिस समय उसे पकड़ा गया, अचानक हलचल पैदा हो गई। पुलिस और एटीएस से लेकर अन्य खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई ं।
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े डॉ. आदिल की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। अभी तक हुई प्राथमिक जांच में आया है कि आदिल पश्चिमी यूपी के कई डॉक्टरों के संपर्क में था, जिनमें ज्यादातर जम्मू कश्मीर या वहीं के आसपास के रहने वाले थे।
इनमें कई ऐसे भी हैं, जो डॉक्टरी पेशे में नहीं हैं। यहां तक कि अस्पताल और घर पर सात-आठ युवक उससे मिलने भी आते थे। ऐसे में खुफिया एजेंसियां उनकी भी जानकारी जुटा रही हैं।
सूत्रों की मानें तो आदिल पश्चिमी यूपी में अपना खुद का नेटवर्क तैयार करने की मंशा पाले हुए था। आदिल को लेकर सबसे अहम जानकारी यह भी सामने आयी है कि वह जहां पर नौकरी करता था और जिस मकान में रहता था। उसके आसपास किसी से भी ज्यादा बोलचाल नहीं रखता था, लेकिन इस दायरे से निकलने के बाद वह पूरी तरह से सक्रिय रहता था। आशंका जताई जा रही है कि वह ऐसा इसलिए करता था कि किसी को उस पर शक न हो।
मरीज भी आ सकते हैं जांच के दायरे में
फेमस अस्पताल में डॉ. आदिल फिजिशियन के पद पर नौकरी करता था।
अवकाश के दिनों को छोड़कर उसकी रोजाना ओपीडी चलती थी। ऐसे में खुफिया एजेंसियों को यह भी अंदेशा है कि उपचार के बहाने मरीजों का ब्रेनवॉश तो नहीं कर रहा था।
ऐसे में यह रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है कि 20 मार्च 2025 से पकड़े जाने तक उसने कितने मरीजों को देखा और उसमें ज्यादातर युवा मरीज थे या फिर किसी एक विशेष वर्ग के। ऐसे में उन मरीजों से भी पूछताछ की जा रही थी। जांच एजेंसियों की सकि्रयता से मरीजों के परिवारों मे आशंका का माहौल पैदा हो गया है। आदिल का बैंक खाता अंबाला रोड स्थित एक्सिस बैंक में है। खुफिया एजेंसियों ने खाते का रिकॉर्ड भी निकलवाया है, जिसकी छानबीन की जा रही है।
सहारनपुर सबसे संवेदनशील है
पश्चिमी यूपी में बात करें तो सहारनपुर जिला सबसे अधिक संवेदनशील है। इसकी वजह है कि यहां पर एयरफोर्स स्टेशन, एयरपोर्ट, रिमाउंट डिपो और दारुल उलूम समेत कई अन्य महत्वपूर्ण संस्थान है। इसके अलावा दिल्ली से ज्यादा पास भी नहीं और दूर भी नहीं।
हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा से सटा हुआ जिला है। बताया जा रहा है कि इसीलिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज से नौकरी छोड़कर यहां पर नौकरी कर रहा था और गुपचुप तरीके से अपना आतंकी एजेंडा आगे बढ़ा रहा था। – देखें पेज 15 भी

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation