• Latest
  • Trending
Devotees gathered in Hindu temple of Abu Dhabi

अबू धाबी के हिंदू मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

April 12, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अबू धाबी के हिंदू मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

- महीने भर में 3.5 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 12, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
Devotees gathered in Hindu temple of Abu Dhabi
ब्लिट्ज ब्यूरो

अबू धाबी। राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से निर्मित अबूधाबी का पहला हिंदू मंदिर आम लोगों के लिए बीते माह खोल दिया गया था। इस मंदिर की भव्यता का पता इसी से लगाया जा सकता है कि एक महीने के भीतर यहां 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

दरअसल, इस मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी में बसंत पंचमी के दिन किया था और एक मार्च को आगंतुकों के लिए खोल दिया गया था। मंदिर के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘पहले महीने में करीब साढ़े तीन लाख भक्त दर्शन करने के लिए आए थे। इनमें से 50,000 प्रत्येक सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) को दौरे पर आए। सोमवार को मंदिर निजी प्रार्थना आयोजित करता है और आगंतुकों के लिए बंद रहता है। इसका मतलब है कि मार्च में 31 दिनों में से केवल 27 दिन ही आमजन मंदिर में दर्शन कर सके।’

YOU MAY ALSO LIKE

एफिल टावर के बैकग्राउंड में चर्चा में रहा ऐश्वर्या राय का रायल लुक

अंतरिक्ष में एआई चिप का परीक्षण करेगा गूगल

हर शाम होती है आरती
उन्होंने कहा, ‘मंगलवार से रविवार तक हर शाम साढ़े सात बजे स्वामीनारायण घाट के तट पर गंगा आरती होती है। बता दें इस घाट को भारत से लाए गए गंगा और यमुना के पवित्र जल का उपयोग करके बनाया गया है।’ भव्य मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को किया गया था, जिसमें 5,000 से अधिक आमंत्रित लोगों ने भाग लिया था। अबू धाबी स्थित पहले हिंदू मंदिर की वास्तुकला में यूएई के सात अमीरातों का प्रतिनिधित्व करने वाली सात मीनारें, ऊंटों की नक्क ाशी और राष्ट्रीय पक्षी बाज भी हिस्सा हैं। मंदिर का निर्माण बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अबू मुरीखा में 27 एकड़ स्थल पर 700 करोड़ रुपये की लागत से किया है। मंदिर के लिए जमीन यूएई सरकार ने दान में दी थी।

सात शिखरों में यूएई के तत्व भी शामिल
बीएपीएस के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहरिदास के मुताबिक, मंदिर में सात शिखर बनाए गए हैं। ये सात अमीरातों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात बनाने के लिए एक साथ आते हैं। सात शिखरों पर भगवान राम, भगवान शिव, भगवान जगन्नाथ, भगवान कृष्ण, भगवान स्वामीनारायण, तिरूपति बालाजी और भगवान अयप्पा सहित देवताओं की मूर्तियां हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation