• Latest
  • Trending

‘भारत टैक्सी’ सहकारी मॉडल से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना दिल्ली

February 14, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘भारत टैक्सी’ सहकारी मॉडल से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना दिल्ली

सुनिश्चित होगी सुरक्षित व पारदर्शी सेवा

by Blitzindiamedia
February 14, 2026
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली ‘भारत टैक्सी’सहकारी मॉडल से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इसके साथ औपचारिक साझेदारी की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि पहल का उद्देश्य पर्यटकों और नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी टैक्सी सेवाएं देना और टैक्सी चालकों की आय को मजबूत करना है।
दिल्ली सचिवालय में सीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) और भारत टैक्सी की सहकारी इकाई सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह समझौता एक साथ ‘ईज ऑफ लिविंग’, ‘ईज ऑफ ट्रैवल’ और ‘ईज ऑफ अर्निंग’ को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है। इस दौरान दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
टैक्सी चालक बनेंगे ‘ब्रांड एंबेसडर’
समझौते के तहत डीटीटीडीसी पर्यटन और ब्रांडिंग पार्टनर की भूमिका निभाएगा। टैक्सी चालकों को दिल्ली की संस्कृति, इतिहास, विरासत और सॉफ्ट स्किल्स से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वह पर्यटकों के लिए सकारात्मक परिचय के रूप में कार्य कर सकें। प्रशिक्षित चालक दिल्ली पर्यटन के ‘ब्रांड एंबेसडर’ के रूप में सेवाएं देंगे।
पर्यटकों के लिए विशेष टैक्सी पैकेज
पर्यटकों की सुविधा के लिए दो घंटे, चार घंटे और पूरे दिन के दर्शनीय स्थल भ्रमण पैकेज शुरू किए जाएंगे। साथ ही शहर के भीतर पॉइंट-टू-पॉइंट टैक्सी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। मोबाइल एप के जरिए आसान बुकिंग, पारदर्शी किराया व्यवस्था और तय सेवा मानकों से यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
टैक्सी चालकों की आय और सुरक्षा पर फोकस
इस सहकारी मॉडल का बड़ा लाभ टैक्सी चालकों को भी मिलेगा। चालक अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा स्वयं रख सकेंगे और सहकारी संस्था के हिस्सेदार भी होंगे। इससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी, संगठित सहयोग और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation