• Latest
  • Trending

अजीम प्रेमजी की विप्रो छोड़ी, शुरू किया ये काम, अब 23 करोड़ का टर्नओवर

March 4, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अजीम प्रेमजी की विप्रो छोड़ी, शुरू किया ये काम, अब 23 करोड़ का टर्नओवर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 4, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दीपक राज तुषीर ने अपनी कामयाबी से बहुत लोगों को चौंकाया है। वह हरियाणा के सोनीपत जिले में जंती खुर्द गांव के रहने वाले हैं। अजीम प्रेमजी की विप्रो को छोड़कर उन्होंने सफल डेयरी फार्म बनाया है। इस फार्म का टर्नओवर 23 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि एक कंप्यूटर इंजीनियर डेयरी फार्मिंग में ऐसी सफलता हासिल करेगा। दीपक ने बीई (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) और एमबीए की पढ़ाई की है। साल 2012 में न्यूजीलैंड के दो किसानों और अपने दो साथी कंप्यूटर इंजीनियरों संग मिलकर उन्होंने ‘बिंसर फार्म्स ‘ की शुरुआत की। उनका मकसद अपने गांव की तरक्की में योगदान देना और अच्छी क्वालिटी वाला दूध उपलब्ध कराना था। आइए, यहां दीपक राज तुषीर की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

10 साल विप्रो में किया काम
दीपक राज तुषीर मूल रूप से हरियाणा के जंती खुर्द गांव के रहने वाले हैं। विप्रो में 10 साल के सफल करियर के बाद उन्होंने डेयरी फार्मिंग में अपना सफर शुरू करने का फैसला किया। दीपक ने न्यूजीलैंड की एडवांस खेती के तरीकों को अपनाया। आज उनके फार्म में 500 से ज्यादा गायें हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

एक बछिया से हुई थी शुरुआत
बिंसर फार्म्स की शुरुआत एक बछिया से हुई थी। दीपक और उनके साथियों ने फार्म के लिए होल्स्टीन फ्रीजियन , जर्सी और देसी भारतीय नस्लों की गायों को चुना। ये ज्यादा दूध देती हैं और मशीनों से दूध निकालने के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने अच्छी क्वालिटी वाली गायों के लिए रिसर्च की और स्थापित ब्रीडिंग स्टैंडर्ड्स का पालन किया।

मुश्किलों का करना पड़ा सामना
शुरुआत में दीपक को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 50 गायों में से 15 बीमारी के कारण मर गईं। इससे केवल 35 गायें बचीं। इस शुरुआती झटके से दीपक निराश हुए। लेकिन, हार नहीं मानी। दीपक ने 15 गायों को गंवाने के बाद अपनी आईटी नॉलेज का इस्तेमाल करके स्थिति का विश्लेषण किया। उन्होंने गायों का वजन तौलना और लैब टेस्ट करवाना शुरू किया। इससे उन्हें पता चला कि स्वस्थ गायों का वजन अच्छा होता है, जबकि कम वजन वाली गायें बीमारियों से ग्रस्त होती हैं।

अब करोड़ों का टर्नओवर
इसके बाद दीपक ने गायों के परीक्षण और प्रबंधन के लिए सख्त नियम बनाए। उन्होंने अच्छी क्वालिटी वाले सीमेन का इस्तेमाल किया। इससे स्वस्थ और ज्यादा दूध देने वाले पशु मिले। बिंसर फार्म्स को स्थानीय डेयरी व्यवसायों पर बढ़त मिली। किसानों को दूध के उचित दाम न मिलने की समस्या को देखते हुए दीपक और उनके साथियों ने अपनी दूध को बोतलों में पैक करना शुरू किया। शुरुआत में रोजाना सिर्फ 4 से 10 लीटर दूध बिकता था। लेकिन, क्वालिटी की वजह से यह जल्द ही 7,000 से 8,000 लीटर तक पहुंच गया। 2023 में बिंसर फार्म्स ने 23 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल किया। इसमें 5-6% का नेट मार्जिन था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation