• Latest
  • Trending

जल्द शुरू होगी दिल्ली की यमुना नदी में क्रूज सेवा

November 8, 2025
हब एंड स्पोक एयरपोर्ट सिस्टम

अहमदाबाद एयरपोर्ट से हब एंड स्पोक सिस्टम शुरू

September 6, 2026
solar

पीएम सोलर पैनल योजना ने हर घर में उजाले, हर घर में समृद्धि की जगाई अलख

September 6, 2026
गोसन मूनराइडर 27 सोलर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

किसानों की बल्ले-बल्ले करेगा ‘मूनराइडर 27’

September 6, 2026
बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस 2026

6 फिल्मों ने इस साल हासिल किया ‘ब्लॉकबस्टर’ का तमगा

September 6, 2026
हनुमान अंश फिल्म 2026

अर्थशास्त्र की छात्रा ने संत की कहानी को सिनेमा बना दिया

September 6, 2026
बर्बादी के कगार पर हॉलीवुड ट्रंप बोले, टैक्स घटाया जाना जरूरी

बर्बादी के कगार पर हॉलीवुड ट्रंप बोले, टैक्स घटाया जाना जरूरी

September 6, 2026
हुमा कुरैशी एमी अवॉर्ड्स 2026

हुमा करेंगी एमी में शिरकत

September 6, 2026
सोनू सूद नेपाल बाढ़ राहत

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल पहुंचे सोनू सूद

September 6, 2026
जॉन टर्नस एपल के नए सीईओ

टिम कुक की पारी खत्म, जॉन टर्नस ने संभाली एपल की कमान

September 6, 2026
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा

रचा इतिहास : शक्ति शर्मा बनीं पहली गैर चिकित्सकीय महिला एयर वाइस मार्शल

September 6, 2026
एयर मार्शल संदीप थरेजा डीजीएएफएमएस

एयर मार्शल संदीप थरेजा को मिली नई जिम्मेदारी

September 6, 2026
महाराष्ट्र आईएएस तबादले 2026

नौकरशाही में फेरबदल 3 आईएएस के तबादले

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जल्द शुरू होगी दिल्ली की यमुना नदी में क्रूज सेवा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 8, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अहमदाबाद एयरपोर्ट से हब एंड स्पोक सिस्टम शुरू

इसरो ने भेजा धरती का ‘पहरेदार’

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अब दिल्लीवालों को क्रूज का मजा लेने के लिए गोवा या मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली सरकार यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत दिसंबर से यमुना में क्रूज चलने की उम्मीद है। यह क्रूज सोनिया विहार पुश्ते से लेकर जगतपुर के बीच चलेगा। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के मुताबिक, इस पहल से न सिर्फ लोगों को नया ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा, बल्कि यमुना किनारे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
सरकार चाहती है कि लोग अपने ही शहर में पानी के रास्ते से सफर का आनंद उठा सकें और यमुना को एक आकर्षक टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जा सके।
दिल्ली सरकार यमुना नदी को साफ-सुथरा बनाने और उसके आसपास की चीजों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के मुताबिक, क्रूज के हिस्सों को जोड़ने का काम लगभग पूरा हो चुका है और कुछ दिनों में इसे यमुना में चलाया जाएगा। सोनिया विहार पुश्ते के पास यात्रियों के चढ़ने-उतरने और ठहरने की पूरी व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोग आसानी से इस क्रूज यात्रा का आनंद ले सकें।
सोनिया विहार में रहेगा पिक एंड ड्राप पॉइंट
फिलहाल यह सेवा सोनिया विहार से जगतपुर तक शुरू होगी। हालांकि यात्रियों को जगतपुर पर नहीं उतारा जाएगा, बल्कि क्रूज वहीं से वापस सोनिया विहार लौट आएगा। यानी कुल 10 किलोमीटर की यात्रा लगभग 90 मिनट में पूरी होगी।
इस क्रूज में एक बार में 100 से ज्यादा लोग सफर कर सकेंगे। टिकट का किराया अभी तय नहीं किया गया है। यह पहल दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को यमुना के किनारे एक नया अनुभव देने के उद्देश्य से की जा रही है।
क्रूज में खाने-पीने के लिए रेस्तरां और कैफे की सुविधा भी मिलेगी। मानसून के दौरान क्रूज सेवा बंद रहेगी, क्योंकि बारिश में यमुना का जलस्तर बढ़ जाता है। सरकार का उद्देश्य है कि क्रूज सेवा शुरू होने के बाद यमुना किनारे पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाए।
सस्ती रखी जाएंगी टिकट
एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मकसद सिर्फ एक नया टूरिस्ट स्पॉट बनाना नहीं है, बल्कि लोगों को यमुना नदी से जोड़ना है। जब लोग नदी को करीब से देखेंगे, तो उसमें सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी खुद महसूस करेंगे। टिकट की कीमतें पर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मंजूरी के बाद तय होंगी। कोशिश होगी कि टिकट परिवारों, छात्रों और पर्यटकों के लिए सस्ती रखी जाए।
जोड़ा जाएगा दिल्ली से मेट्रो
इसके अलावा, पर्यटन विभाग अब डीटीसी के साथ मिलकर यमुना क्रूज जेटी को पास के मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने की तैयारी कर रहा है, ताकि लोगों को वहां पहुंचने में दिक्कत न हो। सुबह और शाम के वक्त कई ट्रिप चलाई जाएंगी, जिससे यात्री यमुना के खूबसूरत नजारे देख सकें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation