• Latest
  • Trending

गगनयान क्रू मॉड्यूल के लिए मुख्य पैराशूट का अहम परीक्षण पूरा

November 22, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गगनयान क्रू मॉड्यूल के लिए मुख्य पैराशूट का अहम परीक्षण पूरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) ने विगत दिवस कहा कि उसने गगनयान क्रू मॉड्यूल के लिए मुख्य पैराशूट का एक महत्वपूर्ण परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन को गगनयान कहा जाता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि इसी माह की शुरुआत में पैराशूट परीक्षण का आयोजन किया गया जो गगनयान मिशन में पैराशूट प्रणाली की अहर्ता के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप टेस्ट (आईएमएटी) की चल रही श्रृंखला का हिस्सा है। गगनयान क्रू मॉड्यूल के लिए पैराशूट प्रणाली में चार प्रकार के कुल 10 पैराशूट शामिल हैं।
इसरो ने कहा कि इस प्रणाली को अतिरिक्त पैराशूट के साथ डिजाइन किया गया है और तीन मुख्य पैराशूटों में से दो सुरक्षित लैंडिंग के लिए पर्याप्त हैं। गगनयान मिशन के मुख्य पैराशूट चरणबद्ध प्रक्रिया में तैनात होते हैं जिसे रीफ्ड इन्फ्लेशन कहा जाता है। इस प्रक्रिया में, पैराशूट पहले आंशिक रूप से खुलता है, जिसे रीफिंग कहते हैं और फिर एक निश्चित समय के बाद पूरी तरह से खुलता है, जिसे डिसरीफिंग कहते हैं। इस प्रक्रिया में पायरो उपकरण का उपयोग किया जाता है। इस परीक्षण में, दो मुख्य पैराशूटों के बीच डिसरीफिंग की संभावित चरम परिस्थितियों में से एक का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया, जिससे अधिकतम डिजाइन के लिए मुख्य पैराशूटों की वैधता साबित हुई।
इस परीक्षण का सफल समापन पैराशूट प्रणाली को मानव अंतरिक्ष उड़ान के योग्य बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), इसरो, हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई), रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना की सक्रिय भागीदारी शामिल है। जिसमें विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), इसरो, हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना की सक्रिय भागीदारी शामिल है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation