• Latest
  • Trending

क्रिकेटर शेफाली का बचपन का सपना हुआ पूरा

December 13, 2025
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

बारिश 11 फ़ीसदी कम, अब क्या करें

August 10, 2026
ई20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं होते: गडकरी

E20 पेट्रोल: जाँच में क्या निकला

August 10, 2026
milk

गाँव की समिति अब डिजिटल हो रही है

August 10, 2026
gale cricket stedium

गॉल से शुरुआत, और दो बड़े झटके

August 10, 2026
E20 पेट्रोल

ई20: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

क्रिकेटर शेफाली का बचपन का सपना हुआ पूरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

ब्लिट्ज ब्यूरो

बहादुरगढ़। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा ओपनर और रोहतक की शान शेफाली वर्मा ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को गर्व महसूस कराया है। इस बार मैदान नहीं, बल्कि मंच था- देश के सबसे लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का।
शेफाली ने केबीसी के सेट पर पहुंचकर मेगास्टार अमिताभ बच्चन से मुलाकात की, जो उनके लिए बेहद भावुक और सपनों जैसा अनुभव रहा।
शेफाली वर्मा ने इस मुलाकात के बाद अपने दिल की बात साझा की। उन्होंने बताया कि केबीसी उनके परिवार के लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक रोज की आदत और सीखने का जरिया रहा है। उन्होंने कहा कि, “बचपन से पापा और मेरी पूरी फैमिली केबीसी देखती थी, सिर्फ इसलिए नहीं कि हम अमित जी के फैन हैं, बल्कि अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने के लिए और सभी शानदार प्रतिभागियों से सीखने के लिए। आज भी यकीन नहीं हो रहा कि मैं खुद उस स्टेज पर खड़ी हूं और अपने मम्मी-पापा का सपना जी रही हूं, यह एहसास बिल्कुल अविश्वसनीय है। दिल से आभारी हूं।”
अमिताभ से मुलाकात खास यादों में
यह पल केवल शेफाली के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे रोहतक और भारत के लिए गर्व का विषय है। 19 वर्ष की उम्र में टी-20 विश्वकप और अंडर-19 विश्वकप और फिर महिला वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन कर चुकीं शेफाली हमेशा से अपनी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। केबीसी जैसे प्रतिष्ठित मंच पर उनका पहुंचना बताता है कि क्रिकेट के मैदान से लेकर टीवी स्क्रीन तक, उनकी लोकप्रियता हर जगह बढ़ रही है। अमिताभ बच्चन से मुलाकात का यह अनुभव शेफाली के करियर की खास यादों में शामिल हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता के लिए यह क्षण किसी सपने के सच होने जैसा था। परिवार की मेहनत और सपनों को जीते हुए, शेफाली आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे चमकदार युवा प्रतिभाओं में गिनी जाती हैं।
केबीसी के सेट से भावुक प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस और खेल प्रेमी उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। शेफाली वर्मा एक बार फिर साबित करती हैं कि सपने चाहे बड़े हों या छोटे- उनके सच होने की खुशी हमेशा अमूल्य होती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation