• Latest
  • Trending
Bombay High Court

‘सीवरेज टैंक कर्मियों के वारिसों को समय पर मुआवजा दें’

January 24, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘सीवरेज टैंक कर्मियों के वारिसों को समय पर मुआवजा दें’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 24, 2026
in the blitz
0
Bombay High Court

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को सेप्टिक टैंक और सीवरेज में काम के दौरान जान गंवाने वाले मैनुअल एक्सकेवेंजर (हाथ से गंदगी हटाने वाले वर्कर) के कानूनी वारिसों को समय पर मुआवजा तय करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि कानूनी रूप से स्पष्ट है कि मुआवजे की रकम का भुगतान सरकार करेगी। फिर वह उसे उस ठेकेदार से वसूलेगी, जिसने लोगों को मैनुअल एक्सकेवेंजर के तौर पर काम पर रखा था, इसलिए सरकार यह आश्वस्त करे कि मुआवजे का भुगतान समय पर हो।
सुनवाई के बीच देश में साल 1993 से अक्टूबर 2025 तक 1327 मैनुअल एक्सकेवेंजर की मौत का खुलासा हुआ है। कोर्ट ने मौत और पेंडिंग मुआवजे के मुद्दे पर चिंता जाहिर की। श्रमिक जनता संघ ने कोर्ट में याचिका दायर की है। जस्टिस भारती डांगरे और जस्टिस मंजूषा देशपांडे की बेंच के सामने याचिका पर सुनवाई हुई। बेंच को कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) में यह काम करते रितिक कुरकुटे की करंट लगने से मौत की जानकारी दी गई। सीनियर एडवोकेट गायत्री सिंह ने बेंच को बताया कि सेप्टिक टैंक और सीवरेज की सफाई करने वाले लोगों की सेफ्टी पर ध्यान नहीं दिया जाता है।
5 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
इस पर बेंच ने सरकारी वकील से पूछा कि क्या कुरकुटे को मुआवजा दिया गया है। जवाब में सरकारी वकील ने कहा कि उन्हें इस बारे में निर्देश लेने के लिए समय दिया जाए। सरकार इस मुद्दे को अपने विरोध के तौर पर नहीं देखती। मैनुअल एक्सकेवेंजर के उत्थान के लिए हर संभव कदम उठाएगी। इन दलीलों के मद्देनजर बेंच ने याचिकाकर्ता के वकील को मैनुअल एक्सकैवेंजर से जुड़े कानून के अमल से जुड़ी व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए सुझाव देने के लिए कहा।
कोर्ट ने समय पर मुआवजे
पर क्यों दिया जोर?
मैनुअल एक्सकेवेंजर के पुनर्वास के लिए सरकार ने साल 2013 में कानून बनाया था, जो उनके एम्प्लॉयमेट पर रोक लगाता है। मुआवजे के मुद्दे और अन्य विषयों पर सरकार को निर्देश जारी किए हैं, जिनके अमल से न सिर्फ मैनुअल एक्सकेवेंजर के हित सुरक्षित होंगे, बल्कि उनका वेलफेयर भी प्रभावी ढंग से सुनिश्चित होगा। इसके साथ ही सेप्टिक टैंक और सीवरेज सफाई के लिए लोगों की नियुक्ति करने वाले ठेकेदारों पर मुआवजे के लिए शिकंजा कसा जा सकेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation