• Latest
  • Trending

छत्तीसगढ़ सरकार ने मंजूर की 14 सिंचाई परियोजनाएं

November 22, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ सरकार ने मंजूर की 14 सिंचाई परियोजनाएं

राज्य में 1 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि होगी सिंचित

by Blitzindiamedia
November 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं की बदौलत राज्य की एक लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित होगी। इस बात का फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना बोर्ड की 33वीं बैठक में हुआ। इस बैठक में राज्य की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर में सुधार लाने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में जिन सिंचाई योजनाओं को मंजूरी दी गई, उनमें बस्तर जिले में देउरगांव बैराज सह उद्धवहन सिंचाई परियोजना, मतनार बैराज सह उद्धवहन सिंचाई परियोजना, रायपुर जिले के विकासखंड आरंग में महानदी पर मोहमेला-सिरपुर बैराज योजना, बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में छपराटोला फीडर जलाशय परियोजना, दुर्ग जिले के विकासखंड धमधा के सहगांव उद्धवहन सिंचाई योजना, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में लमती फीडर जलाशय तथा नहरों का निर्माण कार्य, राजनांदगांव जिले में स्थित मोहारा एनीकट में पेयजल के लिए चौकी एनीकट से मोहारा एनीकट तक पाइप लाइन के माध्यम से जल प्रदाय योजना, जशपुर जिले के मैनी नदी में बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्ववहन सिंचाई योजना तथा अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।
सीएम साय ने बताई सरकार की प्राथमिकता
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे प्राप्त करने के लिए सिंचाई नेटवर्क का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचित क्षेत्र में बढ़ोतरी से किसानों को सीधा लाभ होगा, भूजल स्तर में सुधार होगा और पेयजल आपूर्ति ज्यादा कुशलता से सुनिश्चित की जा सकेगी।
राज्य सरकार की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में मैदानी इलाकों और आदिवासी बहुल सरगुजा और बस्तर क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 14 नई परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। साय ने प्रस्तावित परियोजनाओं की रूपरेखा, लागत और इससे होने वाले फायदों की समीक्षा की और अधिकारियों को राज्य भर में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए इनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। इन नई परियोजनाओं से राज्य में एक लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचाई के अंतर्गत आएगी।
इस बैठक में मुख्यमंत्री साय के अलावा उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation