नई दिल्ली। भारत में सबसे चुनौतीपूर्ण रेलवे ट्रैक चिनाब रेल ब्रिज है, जो उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) का हिस्सा है। एफिल टावर से भी ऊंचे इस रेलवे ट्रैक पर सरपट वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है। नॉर्दर्न रेलवे ने अपने ट्विटर (अब X) हैंडर पर इस ट्रैक पर दौड़ती वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो जारी किया है और इसे भारत का गौरव करार दिया है।
चिनाब रेल ब्रिज की ऊंचाई की बात करें, तो ये चिनाब नदी से लगभग 359 मीटर (1,178 फीट) ऊपर बना हुआ है और इस तरह से ये दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज में टॉप पर आता है। इसकी कुल लंबाई 1315 मीटर है। बता दें कि फ्रांस के एफिल टावर की ऊंचाई है 324 मीटर है।
बीते साल जनवरी 2025 में इस रेल ट्रैक पर आखिरी सफल परीक्षण किया गया था और फिर इस पर श्रीनगर-कटरा वंदे भारत सेवा शुरू हुई। इस साल अप्रैल 2026 में इसे जम्मू तवी तक बढ़ाया गया। ये 180 डिग्री की चढ़ाई वाली चुनौतियों से भरा रेल ट्रैक है।
उत्तर रेलवे ने एक्स पर चिनाब ब्रिज से गुजरती हुई तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन का वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा गया है, ‘भारत का गौरव, विश्व के सबसे ऊंचे रेल आर्च पुल चिनाब ब्रिज पर दौड़ती वंदे भारत एक्सप्रेस।
ब्रिज का भूकंप भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता
चिनार ब्रिज को बनाने में रेलवे को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। संकरी सड़कें, लगातार बदलता और खराब मौसम, ऊंची पहाड़ियां और अस्थिर चट्टानी भूभाग ने प्रोजेक्ट को और भी जटिल बनाया, क्योंकि ट्रैक तैयार करने के लिए भारी मशीनरी और कंस्ट्रक्शन सामग्री को दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाना चुनौती रही। तमाम दिक्क तों के बाद इस पूरा करने में सफलता मिली। बता दें कि ये चिनाब पुल इस तरह डिजाइन किया गया है कि तेज भूकंप, तेज हवाओं और विस्फोट जैसी परिस्थितियों का भी सामना कर सके। इसे अत्यधिक सुरक्षा मानकों के हिसाब बनाया गया है और इसमें करीब 25000 टन स्टील का इस्तेमाल हुआ।














