• Latest
  • Trending

बीएसएससी सीजीएल- 4 व ऑफिस अटेंडेंट भर्ती की वैकेंसी में बंपर इजाफा

November 30, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बीएसएससी सीजीएल- 4 व ऑफिस अटेंडेंट भर्ती की वैकेंसी में बंपर इजाफा

1541 पदों के बजाय 1883 पदों पर की जाएगी नियुक्ति

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 30, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना । बिहार कर्मचारी चयन आयोग की बीएसएससी सीजीएल-4 भर्ती और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती की वैकेंसी की संख्या में एक बार फिर बंपर इजाफा किया गया है। अब बिहार सीजीएल 4 बहाली के तहत 1541 पदों की बजाय 1883 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (एएसओ) की वैकेंसी की संख्या 1064 से बढ़ाकर 1406 कर दिया गया है। यानी 342 वैकेंसी बढ़ा दी गई हैं। वहीं ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में पहले जहां 4388 पदों पर भर्ती होनी थी, वहां अब 5131 पदों पर भर्ती होगी। आयोग को ऑफिस अटेंडेंट भर्ती को लेकर 9 और विभागों से कुल 726 पदों के लिए अधियाचनाएं मिली थीं। अन्य पदों के संशोधन और 726 नए पद जोड़ने जाने के बाद अब इस भर्ती में कुल 5131 वैकेंसी भरी जाएंगी।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती में 60 और कार्यालय परिचारी भर्ती में 661 वैकेंसी बढ़ाई गई थी। मूल नोटिफिकेशन में बीएसएससी सीजीएल-4 में 1481 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में 3727 वैकेंसी ही बताई गई थी।
ये है तीसरी भर्ती, जिसमें पद बढ़े
उपरोक्त दोनों बड़ी भर्तियों के अलावा स्टेनोग्राफर भर्ती में भी वैकेंसी बढ़ाई गई है। अब इस बहाली में 432 की बजाय 531 पदों पर भर्ती होगी।
12 प्वॉइंट में करें करेक्शन
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने कई अभ्यर्थियों के अनुरोधों को स्वीकार करते हुए एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए एडिट विंडो खोली हुई है। आयोग ने ताजा नोटिस जारी कर कहा कि 12 प्वॉइंट पर करेक्शन कर सकते हैं। आवेदक 24 अपने फॉर्म की कुछ डिटेल्स एडिट कर सकेंगे।
संविदा वालों को 25 अंक
संविदा के आधार पर अब पूर्व से कार्यरत अभ्यर्थियों को अधिकतम 25 अंक प्रदान किए जाएंगे। संविदा के आधार पर पूर्व में अभ्यर्थी द्वारा प्रतिवर्ष की गयी संतोषजनक सेवा के लिए अधिकतम पांच अंक प्रतिवर्ष की दर से अधिकतम 25 अंकों की अधिमान्यता (किसी वर्ष के अंश के लिए कार्य दिवसों की संख्या में 5 से गुणा करने के पश्चात 365 से भाग देकर प्राप्त अनुपातिक अंक जोड़ा जायेगा) दी जाएगी। संविदा नियुक्ति के फलस्वरूप किये गये कार्य अवधि के समस्त अवधि को छूट अधिकतम उससीमा में दी जाएगी। किसी कार्यरत वर्ष के अंश को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
चयन- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा
वैकेंसी
•सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 1406
• कर योजना सहायक – 88,
•कनीय सांख्यिकी सहायक – 05,
•डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड सी – 01,
•अंकेक्षक – 125,
•अंकेक्षक, सहायक समितियां – 198,
•उद्योग विस्तार पदाधिकारी (पे लेवल 7) 60 पद
सीजीएल में चयन कैसे
सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
बीएसएससी ने स्पोर्ट्स ट्रेनर
की अंतिम तिथि बढ़ाई
बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्पोर्ट्स ट्रेनर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। रजिस्ट्रेशन व फीस सब्मिट करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई है। एप्लीकेशन पूरी तरह सब्मिट करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर से बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
nकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
nअभ्यर्थी के पास संबंधित खेल विधा में डिप्लोमा इन स्पोर्टस कोचिंग अथवा स्पोर्टस कोचिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम या समकक्ष योग्यता में उत्तीर्ण होनी चाहिए।
nकिसी मान्यता प्राप्त अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो या किसी अंतराष्ट्रीय या राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।
nउम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation