• Latest
  • Trending

क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ

June 14, 2026
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Saturday, August 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ

भारत-यूके में अहम डील, पीएम मोदी व जयशंकर से मिलीं यूके की विदेश मंत्री

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2026
in the blitz
0

आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी से एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कीर स्टार्मर ने पिछले साल 2025 में क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी स्थापित करने की घोषणा की थी। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेटे कूपर ने संयुक्त रूप से भारत-यूके क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी (जीएससीओ) सैटेलाइट सेंटर का उद्घाटन किया।

यूके की विदेश मंत्री के भारत दौरे पर अहम फैसले

भारत ने इस अवसर पर कहा कि यह क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन की मजबूती को लेकर उनकी बढ़ती साझेदारी में एक अहम पड़ाव है। एक और अहम बात यह रही कि भारत और यूके ने ‘रीजनल मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने के लिए एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए। यह सेंटर हिंद महासागर के देशों को गैर-पारंपरिक समुद्री सुरक्षा खतरों से निपटने की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति

कूपर ने अपने समकक्ष एस. जयशंकर से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलीं। दोनों पक्षों ने व्यापार, टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन, रक्षा, जलवायु, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर केंद्रित द्विपक्षीय सहयोग में हो रही प्रगति की समीक्षा की। जयशंकर ने बैठक में कूपर से कहा कि दोनों देश अपनी नई और व्यापक व्यापार डील और रक्षा औद्योगिक रोडमैप के आधार पर भविष्य के लिए एक नई और आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने की अच्छी स्थिति में हैं।

जयशंकर ने बताया क्या हुई बात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट में किया। उन्होंने बताया कि हमने स्वच्छ ऊर्जा, एआई और क्रिटिकल मिनरल्स में नए अवसरों के बारे में बात की।

इसके साथ ही यूक्रेन, पश्चिम एशिया और इंडो-पैसिफिक सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने पिछले साल आपसी विकास और समृद्धि के लिए काम करने और तेजी से बदलते वैश्विक दौर में एक समृद्ध, सुरक्षित और टिकाऊ दुनिया बनाने के मकसद से ‘विजन 2035’ शुरू किया था।
जयशंकर ने ‘भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते’ (सीईटीए) को अंतिम रूप देने, व्यापक रणनीतिक साझेदारी को अपनाने और रक्षा औद्योगिक रोडमैप को बड़ी उपलब्धियों के तौर पर रेखांकित किया। सीईटीए मजबूत सप्लाई चेन बनाने और व्यापार, ऊर्जा, खाद्य और आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्रों में चिंताओं को दूर करने पर ध्यान देता है।

पीएम मोदी से भी मिली विदेश मंत्री

यूके की विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने X पर कहा, ‘भारत-यूके साझेदारी के और गहरे होने की सराहना करता हूं, जिससे हमारे दोनों देशों के लिए विकास के अभूतपूर्व अवसर खुले हैं। ‘भारत-यूके विजन 2035′ साझेदारी का मार्गदर्शन करता रहेगा। वैश्विक भलाई के लिए हमारे संयुक्त प्रयास मजबूत होंगे।’

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation