• Latest
  • Trending

सावधान ! सांसों में घुलता जहर सिर्फ फेफड़े नहीं, आपकी याददाश्त भी सुखा रहा है

December 27, 2025
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
भारतीय मानक समय नियम 2026

अब पूरे देश की घड़ी एक होगी

August 31, 2026
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
Thursday, September 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सावधान ! सांसों में घुलता जहर सिर्फ फेफड़े नहीं, आपकी याददाश्त भी सुखा रहा है

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि जिस हवा में आप सांस ले रहे हैं, वह न सिर्फ आपके फेफड़ों को काला कर रही है, बल्कि आपकी यादों को भी मिटा रही है? आज किसी भी न्यूरोलॉजिस्ट के क्लिनिक में सिर्फ 70-80 साल के बुजुर्ग लोग ही नहीं, बल्कि 30 और 40 साल की उम्र के युवा भी याददाश्त की कमी (ब्रेन फोग) और संज्ञानात्मक गिरावट की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। एक विख्यात न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है कि हवा में प्रदूषण लगातार खबरों में बना रहता है, और हम अक्सर ऐसे परिवारों से मिलते हैं जो अपने बुजुर्ग माता-पिता में याददाश्त कम होने को लेकर चिंतित रहते हैं। वे पूछते हैं कि क्या प्रदूषण इसका कारण हो सकता है। इसके अलावा उनके मन को यह सवाल भी अकसर परेशान करता है कि क्या लंबे समय तक जहरीली हवा में रहने से खुद उनके लिए भी भविष्य में याददाश्त कमजोर होने का खतरा बढ़ सकता है। बढ़ते शोध के आधार पर, इसका जवाब तेजी से चिंताजनक होता जा रहा है।
बढ़ते प्रदूषण का फेफड़ों के
साथ दिमाग पर भी असर
वायु प्रदूषण सिर्फ हमारे फेफड़ों को ही नहीं बल्कि हमारे दिमाग को भी नुकसान पहुंचा रहा है। वाहन से निकलने वाले धुएं और औद्योगिक उत्सर्जन से निकलने वाले सूक्ष्म कण, जिन्हें पीएम 2.5 कहा जाता है, इतने छोटे होते हैं कि वे हमारे रक्तप्रवाह और यहां तक कि मस्तिष्क ऊतकों तक पहुंच जाते हैं। हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि ये कण डिमेंशिया के जोखिम को काफी बढ़ा देते हैं। पीएम 2.5 में थोड़ी सी भी वृद्धि डिमेंशिया विकसित होने के जोखिम को 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ा देती है।
नाक से दिमाग में पहुंचते हैं पीएम 2.5 कण
न्यूरोलॉजिस्ट कहते हैं कि अपने दिमाग को एक सुरक्षित घर की तरह सोचें, जिसमें दरवाजे और पहरेदार होते हैं। अधिकांश खतरों को दरवाजे पर ही रोक दिया जाता है लेकिन पीएम 2.5 कण माइक्रोस्कोपिक जासूसों की तरह होते हैं, जो आपकी नाक से होकर घुस जाते हैं और घ्राण तंत्रिका के माध्यम से सीधे दिमाग में पहुंच जाते हैं। प्रदूषण दिमाग में जमे प्लाक्स को साफ करने की क्षमता पर डालता है।
आपके दिमाग की प्रतिरक्षा प्रणाली सुरक्षा गार्डों की तरह काम करती है। सामान्यतः, वे गार्ड न्यूरॉन्स की रक्षा करते हैं लेकिन जब प्रदूषण के कण दिमाग में प्रवेश करते हैं, तो वे अव्यवस्था और असंतुलन पैदा करते हैं। ये गार्ड कभी-कभी मस्तिष्क कोशिकाओं और उनकी कनेक्शनों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं। प्रदूषण अल्जाइमर रोग के लिए जिम्मेदार अमाइलॉइड-बीटा प्लाक्स के जमा होने को भी तेज कर देता है। शोध से पता चलता है कि प्रदूषित हवा दिमाग की इन प्लाक्स को साफ करने की क्षमता को कम कर देती है, जिससे ये तेजी से जमा होने लगती हैं। आनुवंशिक कमजोरी और पर्यावरणीय प्रदूषण का मेल संज्ञानात्मक क्षमता में गिरावट के जोखिम को बढ़ाता है।
हवा साफ होने पर भी बना रहता है खतरा
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह नुकसान तब भी होता है, जब प्रदूषण का स्तर सरकारी सुरक्षा मानकों से नीचे होता है। हवा साफ दिख सकती है, लेकिन अदृश्य कण खतरा बनाए रखते हैं। अच्छी बात यह है कि यह एक रोकी जा सकने वाली समस्या है।
बचाव के उपाय
हवा की गुणवत्ता में सुधार लाना हमारे हाथ में है। स्वच्छ परिवहन का समर्थन, औद्योगिक उत्सर्जन पर कड़े नियम, और बेहतर शहरी योजना सीधे तौर पर मस्तिष्क के स्वास्थ्य की सुरक्षा करते हैं।
व्यक्तिगत स्तर पर उठाएं ये कदम
घर में एयर प्यूरीफायर का उपयोग, अधिक प्रदूषण वाले दिनों में बाहर व्यायाम से बचना और भारी ट्रैफिक के दौरान मास्क पहनना जैसे सामूहिक प्रयास वास्तविक बदलाव लाने के लिए आवश्यक है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation