• Latest
  • Trending

बेंगलुरु की कंपनी ने दी रूस-अमेरिका को टक्कर

November 30, 2025
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

बारिश 11 फ़ीसदी कम, अब क्या करें

August 10, 2026
ई20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं होते: गडकरी

E20 पेट्रोल: जाँच में क्या निकला

August 10, 2026
milk

गाँव की समिति अब डिजिटल हो रही है

August 10, 2026
gale cricket stedium

गॉल से शुरुआत, और दो बड़े झटके

August 10, 2026
E20 पेट्रोल

ई20: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति

August 10, 2026
मेटा और पीएम मोदी की पोस्ट

पीएम मोदी का पोस्ट हटाने पर मेटा को पड़ी सख्त मार… जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी

August 10, 2026
farmer

जैविक खेती को मिली नई पहचान

August 10, 2026
नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

August 10, 2026
पेपर लीक ः विपक्ष का 'चुनिंदा आक्रोश'

पेपर लीक ः विपक्ष का ‘चुनिंदा आक्रोश’

August 10, 2026
‘विद्यालय ने मुझे अक्षर दिए और गरीबी ने ज्ञान का प्रकाश’

‘विद्यालय ने मुझे अक्षर दिए और गरीबी ने ज्ञान का प्रकाश’

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बेंगलुरु की कंपनी ने दी रूस-अमेरिका को टक्कर

बना दिया स्वदेशी रॉकेट बूस्टर, मिसाइल पकड़ेगी मैक 2.87 की तूफानी रफ्तार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 30, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

E20 पेट्रोल: जाँच में क्या निकला

आस्था भट्टाचार्य
नई दिल्ली। भारत की रक्षा तकनीक में एक बड़ी बढ़त देखने को मिली है। बेंगलुरु की प्राइम टूलिंग्स कंपनी ने पहला इंडिजिनस सॉलिड रॉकेट बूस्टर तैयार कर दिया है. यह खास तौर पर मैनपैड्स यानी मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बूस्टर 7.3 केएन का जबरदस्त थ्रस्ट देता है। मिसाइल को करीब मैक 2.87 की रफ्तार तक पहुंचा देता है। आवाज से लगभग तीन गुना तेज। ये तकनीक सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों में इस्तेमाल हो सकती है।
ऑटो पार्ट्स से मिसाइल टेक्नोलॉजी तक
प्राइम टूलिंग्स पहले प्रेस टूल्स और ऑटोमोबाइल पार्ट्स बनाती थी। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने मिसाइल प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी में बड़ा कदम रखा। एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, 3डी प्रिंटिंग और वैक्यूम ब्रेजिंग जैसी तकनीकों के सहारे कंपनी ने डुअल-बूस्टर फिलॉसफी पर काम किया। इसमें दो मोटर्स को सिंक किया जाता है जिससे उन्हें थ्रस्ट ज्यादा मिले। वहीं ईंन्धन कम खर्च हो. इसके अलावा मिसाइल को हवा में ज्यादा स्थिरता मिल सके।
डुअल-पल्स डिजाइन से रफ्तार
इस नए बूस्टर में डुअल-पल्स डिजाइन दिया गया है। इसका पहला स्टेज 7.3 केएन का पावरफुल थ्रस्ट पैदा करता है। मिसाइल को कुछ ही सेकेंड में मैक 2.87 की स्पीड दे देता है। रूस की इग्ला मिसाइल मैक 1.9 की और अमेरिका की स्टिंगर करीब मैक 2.2 की रफ्तार पकड़ती है। प्राइम टूलिंग्स का यह बूस्टर उनसे आगे निकलता दिख रहा है।
कम वजन, बेहतर क्षमता
इस बूस्टर का वजन 10 किलो से कम रखा गया है। इसे कंधे पर उठाकर फायर किए जाने वाले मैनपैड्स में लगाया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि फ्यूल एफिशियंसी में इसे 25% तक बढ़त मिली है। इसके चलते मिसाइल की रेंज 6 से 8 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। इसका थर्मल मैनेजमेंट और फास्ट-इग्निशन सिस्टम हाई-जी टर्न के दौरान भी फेल नहीं होता।
टेस्टिंग में दिखी ताकत
कंपनी ने हाल ही में हॉट-फायर ट्रायल किए। इन टेस्ट्स का वीडियो भी जारी हुआ। इसमें दो ब्लू प्लाज्मा जेट्स एकदम सिंक में फायर करते दिखाई दिए। यही विजुअल इस टेक्नोलॉजी की स्थिरता और प्रिसिजन को साबित करता है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में कंपनी 1-2 केएन क्लास मोटर का टेस्ट भी कर चुकी है।
नया मैनपैड्स आने वाला है
अफवाह थी कि प्राइम टूलिंग्स अपनी खुद की मैनपैड्स मिसाइल लाने वाली है। अब कंपनी का यह नया बूस्टर लगभग कन्फर्म कर देता है। भारत की अगली पीढ़ी की मैनपैड्स मिसाइलें जल्द ही सामने आ सकती हैं। यह बूस्टर नई मिसाइल फैमिली की रीढ़ साबित होने वाला है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation