• Latest
  • Trending

अनंत अंबानी को वन्यजीव संरक्षण में नेतृत्व के लिए मिला ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड

January 10, 2026
vegetable

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

August 11, 2026
badminton-court

असम की अस्मिता, कोरिया में पहला खिताब

August 11, 2026
hospital

सत्तर पार हैं? कार्ड बनवा लीजिए

August 11, 2026
neet-exam

भर्ती का कैलेंडर तय हो, बात यहीं अटकी है

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
Tuesday, August 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अनंत अंबानी को वन्यजीव संरक्षण में नेतृत्व के लिए मिला ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड

यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के और पहले एशियाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड फॉर एनिमल वेलफेयर से सम्मानित किया गया है। ग्लोबल ह्यूमैन अमेरिकन ह्यूमैन सोसायटी का इंटरनेशनल ब्रांड है। इस सम्मान के साथ वह दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने वैश्विक स्तर पर प्रभाव डाला है। अनंत यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति और पहले एशियाई बने हैं। यह अवॉर्ड सेरेमनी वॉशिंगटन डीसी में हुई, जिसमें वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

यह अवॉर्ड अनंत अंबानी के वनतारा की स्थापना में किए गए नेतृत्व को पहचान देता है, जो दुनिया के सबसे व्यापक वन्यजीव बचाव और संरक्षण कार्यक्रमों में से एक है। उनका काम बड़े पैमाने पर रेस्क्यू, उच्च गुणवत्ता वाली मेडिकल केयर, लंबी अवधि के रिहैबिलिटेशन और संकटग्रस्त प्रजातियों की सुरक्षा पर केंद्रित है। वनतारा का मॉडल वैज्ञानिक शोध, वैश्विक संरक्षण साझेदारियों और पशु कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का संगम है। कार्यक्रम के दौरान अनंत अंबानी ने कहा, मैं इस सम्मान के लिए ग्लोबल ह्यूमेन सोसायटी का आभार व्यक्त करता हूं। मेरे लिए यह ‘सर्व भूत हित’ यानी सभी प्राणियों के कल्याण जैसी सनातन भावना को और मजबूत करता है। जानवर हमें संतुलन, विनम्रता और भरोसा सिखाते हैं। वनतारा का उद्देश्य हर जीवन को गरिमा, देखभाल और नई उम्मीद देना है, जो सेवा की भावना से प्रेरित है। संरक्षण कल के लिए नहीं, आज का साझा धर्म है।”

YOU MAY ALSO LIKE

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड सिर्फ उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिनका काम जानवरों और लोगों, दोनों पर विश्व स्तर पर बड़ा असर डाल चुका हो। इसे पहले पाने वालों में शर्ली मैकलेन, जॉन वेन, बेट्टी व्हाइट, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी और बिल क्लिंटन समेत कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने संरक्षणवादी शामिल रहे हैं।

ग्लोबल ह्यूमैन सोसायटी की प्रेसीडेंट और सीईओ डॉ. रॉबिन गैंजर्ट ने अनंत अंबानी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा, वनतारा को ग्लोबल ह्यूमैन सर्टिफाइड का दर्जा मिलना न सिर्फ उनकी उत्कृष्ट देखभाल को दर्शाता है, बल्कि हर जानवर को गरिमा, उपचार और उम्मीद देने की गहरी प्रतिबद्धता को भी दिखाता है। इस विजन के सबसे बड़े चैम्पियन अनंत अंबानी हैं, जिनके नेतृत्व ने करुणा को कर्म में बदलने का एक नया वैश्विक मानक स्थापित किया है।” उन्होंने आगे कहा कि वनतारा सिर्फ एक बचाव केंद्र नहीं, बल्कि उपचार और पुनर्वास का ऐसा आश्रय है जिसने आधुनिक पशु कल्याण के नए मापदंड तय किए हैं।

अमेरिकन ह्यूमैन सोसाइटी की स्थापना 1877 में हुई थी। यह संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे पुरानी राष्ट्रीय ह्यूमैन संस्था और दुनिया की सबसे बड़ी पशु कल्याण प्रमाणन संस्था है। इसके ग्लोबल ह्यूमैन सर्टिफाइड कार्यक्रम दुनिया में सबसे कड़े मानकों में गिने जाते हैं। इस सर्टिफिकेशन के लिए वनतारा को एक व्यापक ऑडिट से गुजरना पड़ा, जिसमें प्रजाति-विशिष्ट देखभाल, व्यवहारिक समृद्धि, पर्यावरण की गुणवत्ता, चिकित्सा प्रोटोकॉल, पोषण, सुरक्षा और स्टाफ की विशेषज्ञता जैसे कई मानकों की जांच की गई।

इस सम्मान के साथ वनतारा और उसके मिशन पर वैश्विक ध्यान और बढ़ गया है। यह पहल अब तक घायल, पीड़ित और संकटग्रस्त कई तरह के जानवरों को बचाकर उनका पुनर्वास कर चुकी है। इसके काम में हाथियों और बिग कैट्स की विशेष देखभाल, लंबी अवधि के पुनर्वास केंद्र, संरक्षण से जुड़ा शोध और ऐसी साझेदारियां शामिल हैं, जिनका लक्ष्य विलुप्ति की कगार पर पहुंची प्रजातियों को बचाना है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation