Team Blitz India
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी भगवान राम की नगरी अयोध्या में आलीशान घर बनवाएंगे। इसके लिए उन्होंने मुंबई के बिल्डर अभिनंदन लोढा से सेवन स्टार टाउनशिप द सरयू में 14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदा है। यह राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही द सरयू एन्क्लेव भी लांच किया जाएगा। अमिताभ का प्लाट सरयू नदी के किनारे बनने वाले सेवन स्टार प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ का हिस्सा है जो करीब 10,000 वर्ग फुट है।