• Latest
  • Trending

मेरठ में 3000 करोड़ का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी

December 13, 2025
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Thursday, September 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मेरठ में 3000 करोड़ का निवेश करेगी अमेरिकी कंपनी

टीम पहुंची, 16 हेक्टेयर जमीन की है जरूरत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 13, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

ब्लिट्ज ब्यूरो

मेरठ। यूपीडा द्वारा गंगा एक्सप्रेस-वे से सटाकर स्थापित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे में देशी विदेशी कंपनियां अपने उद्योग लगाने की इच्छुक हैं। पिछले कुछ महीनों में यहां 50 से ज्यादा कंपनियों की टीम दौरा कर चुकी हैं। जमीन के लिए आवेदन तो एक हजार से ज्यादा आ चुके हैं। विगत दिवस अमेरिकी कंपनी बाल कारपोरेशन की भारतीय इकाई बाल बेवरेज प्रा. लि. की टीम ने यहां पहुंचकर जमीन देखी तथा विभिन्न अधिकारियों के साथ लगभग तीन घंटे की बैठक में मंथन करके उद्योग स्थापित करने के लिए जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता की समय सीमा की जानकारी ली। कंपनी यहां 16 हेक्टेयर जमीन की मांग कर रही है। अनुमान है कि कंपनी यहां तीन हजार करोड़ का निवेश करेगी।
बाल बेवरेज प्रा. लि. के अधिकारियों की टीम इससे पूर्व 16 अक्टूबर को भी यहां आई थी। इस बार टीम में कंपनी के प्रोजेक्ट हेड माइकल रुबीक तथा प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कंसलटेंट एजेंसी के सुनील ओझा के साथ अन्य अधिकारी शामिल रहे। उनके साथ लखनऊ से यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के भू अर्जन अधिकारी नरेंद्र सिंह भी मेरठ पहुंचे। यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर इस टीम के आगमन की जानकारी दी थी जिसके चलते उप आयुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार, इनवेस्ट यूपी के उद्योग मित्र ऋषभ सक्सेना और तहसीलदार रवि प्रजापति के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी, पावर कारपोरेशन, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, लघु सिंचाई के एक्सईएन, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी तथा इंद्रप्रस्थ गेल गैस लि. के प्रबंधक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे।
टीम ने पूछा-किस सुविधा की उपलब्धता में लगेगा कितना समय
यूपीडा के भू अर्जन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी की टीम का यह दूसरा दौरा है। टीम में इस बार वरिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने इस उन्होंने बिजली, पानी आदि सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में नहीं बल्कि उनके उपलब्ध होने में लगने वाली समय सीमा की जानकारी ली। जिसके चलते माना जा रहा है कि कंपनी को मेरठ की लोकेशन पसंद आ रही है। टीम ने पहले औद्योगिक गलियारे की भूमि की लोकेशन देखी।
इसके बाद हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर बैठक की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण अनापत्ति, बिजली आपूर्ति के लिए सिस्टम तैयार होने में लगने वाले समय की जानकारी ली। गेल गैस कंपनी के अधिकारियों से गैस लाइन की स्थापना तथा उपलब्धता में लगने वाले समय की जानकारी ली।
बाल बेवरेज पैकेजिंग प्रा. लि. मुख्य रूप से पेय पदार्थों बीयर, साफ्ट ड्रिंक्स और घरेलू उत्पादों के लिए एल्युमीनियम के केन बनाती है जो मजबूत और रीसाइकल करने योग्य होते हैं। यह अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी बाल कारपोरेशन की भारतीय इकाई है। अधिकारियों का अनुमान है कि कंपनी को मेरठ औद्योगिक गलियारा की लोकेशन और जमीन पसंद आ रही है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation