• Latest
  • Trending

अमेरिका, यूरोप, जापान सब छूट जाएंगे पीछे, भारत बनेगा किंग

November 22, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका, यूरोप, जापान सब छूट जाएंगे पीछे, भारत बनेगा किंग

अगले 10 सालों में उभरते बाजारों से 10.9 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। गोल्डमैन सैक्स की एक नई रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार, भारत और चीन जैसे उभरते देशों के शेयर बाजार अगले दशक में सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाले हैं। इन देशों में कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह उन्हें वैश्विक स्तर पर खास बनाती है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अगले 10 सालों में उभरते बाजारों से सालाना 10.9% का रिटर्न मिलेगा। यह अमेरिका (6.5%), यूरोप (7.1%), जापान (8.2%) और एशिया (जापान को छोड़कर) (10.3%) से काफी ज्यादा है। गोल्डमैन सैक्स की यह रिपोर्ट ‘ग्लोबल स्ट्रैटेजी पेपर नंबर 75 – बिल्डिंग लॉन्ग टर्म रिटर्न्स: अवर 10-ईयर फोरकास्ट’ के नाम से आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, उभरते बाजारों में इस ग्रोथ का मुख्य कारण चीन और भारत में प्रति शेयर आय (ईपीएस) में होने वाली बड़ी बढ़ोतरी है। रिपोर्ट के अनुसार भारत की कमाई में बढ़ोतरी का अनुमान सबसे ज्यादा है।
गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि इन दोनों देशों में सरकारी नीतियों में सुधार से शेयरधारकों को मिलने वाले रिटर्न में भी इजाफा होगा। कुल मिलाकर दुनिया भर के शेयर बाजार ऊंचे वैल्यूएशन के बावजूद अच्छा लॉन्ग-टर्म रिटर्न देंगे।
ऐसे अनुमान की वजह क्या?
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमारा अनुमान है कि सालाना 7.7% का रिटर्न (डॉलर में) ऐतिहासिक औसत के करीब रहेगा। यह मजबूत आर्थिक ग्रोथ, मुनाफा और शेयरधारकों को मिलने वाले लाभ जैसे कारणों से संभव होगा।’
कमाई में बढ़ोतरी ही शेयर बाजार के प्रदर्शन का सबसे बड़ा जरिया है। गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि अगले 10 सालों में शेयर बायबैक को मिलाकर ग्लोबल अर्निंग्स में सालाना लगभग 6% की बढ़ोतरी होगी। बाकी का रिटर्न डिविडेंड से आएगा। साथ ही, यह भी उम्मीद है कि शेयर बाजार का वैल्यूएशन जो अभी ऊंचा है, वह थोड़ा कम होगा।
भारत की कमाई में बढ़ोतरी का अनुमान सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सालाना 13% की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) से कमाई बढ़ने की उम्मीद है। इसके पीछे भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद और युवा आबादी जैसे कारण हैं।
वैल्यूएशन की थोड़ी चिंता
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शेयर बाजार की मौजूदा वैल्यूएशन थोड़ी ज्यादा है। लेकिन, यह ग्लोबल इक्विटी मार्केट के भविष्य के अनुमानों पर हावी नहीं होगी। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि ऊंचे वैल्यूएशन के बावजूद ग्लोबल शेयर मार्केट लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देंगे। अमेरिका में ऊंचे वैल्यूएशन को देखते हुए निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने की सलाह दी गई है। खासकर उभरते बाजारों की ओर झुकाव रखने की सलाह है। कारण है कि वहां मजबूत आर्थिक ग्रोथ और बेहतर हो रहे मार्केट स्ट्रक्चर के कारण उभरते बाजार (ईएम) विकसित बाजारों (डीएम) से थोड़े बेहतर साबित हो सकते हैं।
एसएंडपी 500 इंडेक्स के लिए गोल्डमैन सैक्स ने अगले 10 सालों में सालाना औसतन 6.5% के कुल रिटर्न का अनुमान लगाया है। इसमें सबसे अच्छी स्थिति में 10% और सबसे खराब स्थिति में 3% तक का रिटर्न मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हम उम्मीद करते हैं कि अगले 10 सालों में कमाई ही शेयर बाजार के रिटर्न का मुख्य जरिया बनी रहेगी।’
भारत को लेकर बदला नजरिया
हाल ही में गोल्डमैन सैक्स ने भारत को लेकर अपना नजरिया बदला है। उसने अक्टूबर 2024 में भारत को ‘न्यूट्रल’ से ‘ओवरवेट’ कर दिया है। इसका मतलब है कि वह भारतीय शेयर बाजार में निवेश बढ़ाने की सलाह दे रहा है। इसके पीछे उसने कमाई में आ रही तेजी और सरकारी नीतियों का समर्थन बताया है। गोल्डमैन सैक्स ने भारत के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 के लिए 2026 के अंत तक 29,000 का टारगेट रखा है। यह टारगेट 7 नवंबर के बंद भाव से लगभग 14% की बढ़ोतरी का संकेत देता है। इस साल अब तक निफ्टी 50 में करीब 8.5% की बढ़ोतरी हुई है, जो उभरते बाजारों के मजबूत प्रदर्शन के मुकाबले थोड़ी कम है।
गोल्डमैन सैक्स ने भारत में इस बदलाव के पीछे कई वजहें बताई हैं। इनमें ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियां शामिल हैं। मसलन, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से ब्याज दरों में कटौती, बाजार में नकदी उपलब्धता बढ़ाना, बैंकों के नियमों में ढील देना, जीएसटी में कमी और सरकारी खर्च को धीरे-धीरे घटाना। ब्रोकरेज फर्म ने यह भी नोट किया है कि सितंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इससे कुछ सेक्टरों में कमाई के अनुमानों को बढ़ाया गया है।
सेक्टर-स्पेसिफिक नजरिये की बात करें तो गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि फाइनेंशियल, कंज्यूमर स्टेपल्स, ड्यूरेबल्स, ऑटो, डिफेंस, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां और इंटरनेट व टेलीकॉम कंपनियां इस रिकवरी में आगे रहेंगी। वहीं, वह एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड आईटी, फार्मा, इंडस्ट्रियल्स और केमिकल्स सेक्टरों पर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। इन सेक्टरों में कमाई पर दबाव और सरकारी पूंजीगत व्यय में नरमी की आशंका है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation