• Latest
  • Trending

हवाई यात्रा होगी अब एकदम सस्ती!

December 27, 2025
vegetable

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

August 11, 2026
badminton-court

असम की अस्मिता, कोरिया में पहला खिताब

August 11, 2026
hospital

सत्तर पार हैं? कार्ड बनवा लीजिए

August 11, 2026
neet-exam

भर्ती का कैलेंडर तय हो, बात यहीं अटकी है

August 11, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश लौटी, बुवाई अब भी पीछे

August 10, 2026
आयुष्मान भारत योजना

70 पार हैं तो इलाज का हक़ अलग

August 10, 2026
student

चार साल की डिग्री, तो पीजी एक साल में

August 10, 2026
ev-scooter

हर नौवाँ स्कूटर बैटरी वाला

August 10, 2026
boxing

बॉक्सिंग में सात गोल्ड, अब आगे

August 10, 2026
student

अब सर्टिफ़िकेट पर नहीं, नौकरी पर पैसा

August 10, 2026
Makhana

दरभंगा का मखाना, अब जहाज़ से ऑस्ट्रेलिया

August 10, 2026
Tuesday, August 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हवाई यात्रा होगी अब एकदम सस्ती!

- स्पाइसजेट ला रहा ब्लेंडेड-विंग जेट, पुराने विमानों की होगी छुट्टी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

आपकी थाली और महंगाई का आंकड़ा

बुवाई पटरी पर, अब नज़र अगस्त की बारिश पर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अमेरिकी एविएशन स्टार्टअप नेटीलस ने भारत में एंट्री करते हुए बड़ा एलान किया है। कंपनी ने बताया कि भारत की लो-कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट ने उसे 100 ब्लेंडेड-विंग-बॉडी जेट विमान ऑर्डर किए हैं। इसके साथ ही नेटीलस ने भारत में अपनी एक स्थानीय सब्सिडियरी भी लॉन्च की है।
भारत पांचवां सबसे बड़ा एविएशन मार्केट
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के मुताबिक भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा एविएशन मार्केट है। कोरोना के बाद हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ी है।
इसके चलते भारत वैश्विक विमानन कंपनियों के लिए बड़ा बाजार बन गया है। नेटीलस अब भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर भी विचार कर रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि अगर यह फैक्ट्री बनी तो यहां हर साल करीब 300 होराइजन जेट विमान त ैयार किए जाएं। नेटीलस के सीई एलेक्सी मात्युशेव ने कहा कि भारत में दूसरा बड़ा मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाने की काफी संभावनाएं हैं।
सर्टिफिकेशन प्रोसेस में मदद
स्पाइसजेट ने बताया कि वह नेटीलस के साथ मिलकर भारत में विमान के सर्टिफिकेशन प्रोसेस में मदद करेगी। सभी रेगुलेटरी मंजूरियां मिलने के बाद इन विमानों की खरीद करेगी। नेटीलस ने यह भी कहा है कि वह अपने विमानों के लिए कई कंपोनेंट्स भारत से सोर्स करने पर विचार कर रही है। कंपनी की भारतीय सब्सिडियरी नेटीलस इंडिया का मुख्यालय मुंबई में होगा।
कमर्शियल फ्लाइट में लाने की कोशिश
साल 2016 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में शुरू हुई नेटीलस उन कंपनियों में शामिल है। जो ब्लेंडेड-विंग-बॉडी डिजाइन को कमर्शियल फ्लाइट में लाने की कोशिश कर रही हैं। इस डिजाइन पर पहले बोइंग और एयरबस भी प्रयोग कर चुके हैं लेकिन अब तक यह बड़े पैमाने पर यात्री विमानों में इस्तेमाल नहीं हुआ है।
नैरो-बॉडी विमानों की कैटेगरी में आएगा
नेटीलस का होराइजन जेट बोइंग 737 और एयरबस ए320 जैसे नैरो-बॉडी विमानों की कैटेगरी में आएगा। कंपनी का दावा है कि यह विमान ज्यादा केबिन स्पेस देगा। ईंन्धन की खपत कम होगी। पुराने विमानों के मुकाबले ऑपरेशनल लागत करीब 50 फीसदी तक कम होगी। नेटीलस को उम्मीद है कि यह विमान अगले दशक की शुरुआत तक बाजार में आ जाएगा

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation