• Latest
  • Trending
Agnikul launches Agnibaan rocket, creates history

अग्निकुल ने लॉन्च किया अग्निबाण रॉकेट, रचा इतिहास

June 14, 2024
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Sunday, November 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अग्निकुल ने लॉन्च किया अग्निबाण रॉकेट, रचा इतिहास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2024
in नया-भारत
0
Agnikul launches Agnibaan rocket, creates history
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अंतरिक्ष स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने देश के पहले निजी लॉन्चपैड से स्वदेशी 3 डी- प्रिंटेड सेमी क्रायोजेनिक रॉकेट अग्निबाण का सफल परीक्षण कर इतिहास रच दिया। निजी स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस के बाद चेन्नई की अग्निकुल कॉसमॉस यह कामयाबी हासिल करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है।

अग्निकुल ने श्रीहरिकोटा में धनुष लॉन्चपैड से एकल चरण रॉकेट अग्निबाण सॉर्टेड (सब ऑर्बिटल टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर) का सफल परीक्षण किया। रॉकेट आठ किमी ऊंचाई तक जाने के लिए डिजाइन किया गया था। इसके बाद उसे समुद्र में गिरा दिया गया। परीक्षण की कोई लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की गई। मिशन लॉन्च से स्प्लैशडाउन होने तक दो मिनट तक चला।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

इसरो ने की तारीफ
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अग्निबाण सॉर्टेड-01 मिशन के सफल प्रक्षेपण को बड़ी उपलब्धि बताया है। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा, 3डी प्रिंटेड सेमी-क्रायोजेनिक इंजन, फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम समेत कई प्रथम सफलताओं से स्वदेशी डिजाइन और नवाचार की क्षमता का पता चलता है।

मील का पत्थर
वहीं, भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन प्राधिकरण केंद्र (आईएन-स्पेस) के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा, अग्निबाण का सफल प्रक्षेपण न केवल अग्निकुल के लिए मील का पत्थर है, बल्कि निजी क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहा है।
टीम में 200 से अधिक इंजीनियर
अग्निकुल टीम में 200 से अधिक इंजीनियर शामिल हैं और यह आईआईटी मद्रास में राष्ट्रीय दहन अनुसंधान एवं विकास केंद्र (एनसीसीआरडी) से जुड़ी हुई है। इनका मार्गदर्शन इसरो के 45 पूर्व वैज्ञानिक कर रहे हैं।

अग्निबाण एक उपलब्धि
– 300 किलोग्राम तक का भार ले जा सकता है
– दो चरण वाला प्रक्षेपण यान
– पेलोड (भार) को लगभग 700 किलोमीटर की कक्षा में ले जा सकता है।
– तरल और गैस प्रणोदकों के मिश्रण के साथ • अर्ध-क्रायोजेनिक इंजन का उपयोग करता है रॉकेट।
– यह तकनीक अभी तक इसरो ने भी अपने किसी रॉकेट में प्रदर्शित नहीं की है।

पूरे देश को गर्व उल्लेखनीय उपलब्धि…..
दुनिया के पहले सिंगल पीस 3डी प्रिंटेड सेमी-क्रायोजेनिक इंजन से संचालित अग्निबाण रॉकेट का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए अहम अवसर है। यह हमारी युवा शक्ति की उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रमाण है।
– नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

पूरे देश को गर्व उल्लेखनीय उपलब्धि…..
दुनिया के पहले सिंगल पीस 3डी प्रिंटेड सेमी-क्रायोजेनिक इंजन से संचालित अग्निबाण रॉकेट का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए अहम अवसर है। यह हमारी युवा शक्ति की उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रमाण है।
– नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation