• Latest
  • Trending

ताबड़तोड़ आईपीओ लाने की तैयारी में अडाणी

November 15, 2025
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ताबड़तोड़ आईपीओ लाने की तैयारी में अडाणी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडाणी की अगुवाई वाला अडाणी ग्रुप देश का तीसरा बड़ा औद्योगिक घराना है। इसकी फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज अपनी कई सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट करने की तैयारी कर रही है। इसमें एयरपोर्ट, मेटल, रोड और डेटा सेंटर जैसे बिजनेस शामिल हैं। यह लिस्टिंग 2027 से 2031 के बीच होने की उम्मीद है।
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अगले तीन साल में कंपनी के कई बड़े प्रोजेक्ट तैयार हो जाएंगे जिससे नई लिस्टिंग का रास्ता साफ होगा। इससे पहले ग्रुप ने 2016 से 2020 के बीच अडाणी टोटल गैस, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी विल्मर जैसी कंपनियों को लिस्ट कराया था। एक सूत्र ने बताया कि 2027-28 तक एयरपोर्ट बिजनेस की कमाई (ईबीआईटीडीए) अभी के मुकाबले तीन गुना हो जाएगी। इसी तरह कॉपर और अन्य मेटल बिजनेस भी पूरी तरह लिस्टिंग के लिए तैयार होंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे
इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे और सात अन्य रोड प्रोजेक्ट भी पूरे होने की उम्मीद है। अडाणी एंटरप्राइजेज ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अडाणी ग्रुप देश में एयरपोर्ट चलाने वाला सबसे बड़ा प्राइवेट ऑपरेटर है। उनके पास आठ एयरपोर्ट हैं। यह बिजनेस अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के तहत आता है, जिसके पास मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और मंगलुरु में सात चालू एयरपोर्ट हैं।
सितंबर तिमाही में एयरपोर्ट बिजनेस की कमाई 1,062 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में 43% ज्यादा है। अडाणी ग्रुप ने मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी के एयरपोर्ट पर 114 एकड़ में सिटी-साइड डेवलपमेंट का पहला चरण शुरू कर दिया है। कंपनी का ध्यान नॉन-एयरो बिजनेस पर है, जो कंपनी की कमाई और मुनाफे में बड़ा योगदान दे रहा है।
लिस्टिंग का दूसरा दौर
मेटल बिजनेस में अडाणी एंटरप्राइजेज अगले कुछ साल में वेदांता के बाद दूसरा सबसे बड़ा पोर्टफोलियो बनाने का लक्ष्य रख रहा है। अडाणी रोड्स ट्रांसपोर्ट ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 930 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए दर्ज किया। इस बिजनेस ने अपना सातवां प्रोजेक्ट चालू कर दिया है और सात अन्य पर काम चल रहा है। अडाणी एंटरप्राइजेज में लिस्टिंग का यह दूसरा दौर पहले दौर की तरह ही बड़ा साबित होने की उम्मीद है। इससे आने वाले दशक में शेयरधारकों को काफी फायदा होने की संभावना है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation