• Latest
  • Trending

देश की मुद्रा मजबूत करने, ईंधन बचाने में जन-जन से सहयोग मांगा राज्यपाल ने

June 1, 2026
भारत के सरकारी, कौशल, प्रवासी और जनकल्याण अपडेट

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
भारत स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा और विकास अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
infra

भारत का निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, एफटीए और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रमुख आर्थिक अपडेट

September 24, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 22 सितंबर 2026। श्रेय : पीआईबी।

भारत की सरकारी योजनाएं, उड़ान, जल सप्ताह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

September 23, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
Friday, September 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश की मुद्रा मजबूत करने, ईंधन बचाने में जन-जन से सहयोग मांगा राज्यपाल ने

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 1, 2026
in the blitz
0

ब्लिट्ज ब्यूरो

कुरुक्षेत्र। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि देश की मुद्रा को मजबूत बनाने की बात ध्यान में रखते हुए नागरिक स्वदेशी खरीदारी करके भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दें। ऐसा करने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को जल्दी हासिल किया जा सकेगा। राज्यपाल ने नागरिकों से मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल का कम प्रयोग करने के आह्वान पर गंभीरता से अमल करने की अपील की। आचार्य देवव्रत रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इससे पहले उन्होंने नागरिकों के समक्ष ईंधन बचाने का एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गुजरात से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन तक ट्रेन में सफर किया और शताब्दी एक्सप्रेस से सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर नागरिकों और गुरुकुल परिवार के लोगों ने राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत आचार्य देवव्रत रेलवे स्टेशन से साइकिल से चलकर रेलवे रोड, आर्य समाज मार्किट, छठी पातशाही गुरुद्वारा चैक, पैनोरमा चैक, बिरला मंदिर, जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से होते हुए गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे, यहां पहुंचने पर गुरुकुल के विद्यार्थियों ने गुरुकुलीय परम्परा के अनुसार उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पूरा गुरुकुल गूंज उठा।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

इस दौरान राज्यपाल का शहर के नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस साइकिल यात्रा में उनके साथ लगभग 200 साइकिलिस्ट शामिल हुए।
राज्यपाल ने सभी नागरिकों का साइकिल यात्रा में शामिल होने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंन्धन बचाने के लिए हवाई जहाज व हेलीकॉप्टर के सफर को सामान्य स्थिति बहाल होने तक बंद कर दिया गया है और काफिला भी 3 वाहनों तक सीमित कर दिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री के ईंन्धन बचाने का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं। कोरोना काल की तरह देश इस विकट स्थिति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

आचार्य देवव्रत ने कहा कि गुजरात के सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर सप्ताह में एक दिन व्हीकल का प्रयोग बंद करने के लिए कहा गया है। इस दिन विश्वविद्यालयों में सार्वजनिक वाहनों से सफर किया जाए। साइकिल, इलेक्ट्रिक वाहन को यात्रा में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के नागरिकों को अपना सहयोग देना चाहिए।

देश के अंदर तेल संकट सामान्य होने तक ज्यादा से ज्यादा बचत करें।

आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्होंने गुजरात में सप्ताह में एक बार-एक गांव का दौरा करना शुरू कर रखा है। इस दौरे के दौरान गांव के सरकारी स्कूल में रात को रुकते हैं। ग्रामीण के बीच एक जनसभा का आयोजन करते हैं। इस जनसभा के दौरान ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती अपनाने, बच्चों को अच्छे संस्कार देने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और युवाओं को नशे से बचाने पर जोर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि गुरुकुल में पिछले 10 वर्षों से 200 एकड़ में प्राकृतिक खेती की जा रही है। इसे अभियान बनाकर गुजरात में शुरू किया गया। मौजूदा समय में 8.50 लाख किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इन किसानों ने प्राकृतिक खेती के साथ अपने खेत के उत्पादन को बढ़ाया है। एक-एक एकड़ में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान 5 लाख से 8 लाख रुपए तक वार्षिक बचत कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती करने से भूमि की उपजाऊ शक्ति बनी रहती है। उन्होंने देश के किसानों से प्राकृतिक खेती, गाय पालन की अपील की।

इस मौके पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती दर्शना देवी, ओएसडी डा. राजेंद्र विद्यालंकार, गौरव आर्य, कविता चौधरी, योगवीर लाम्बा जी, रामनिवास आर्य, समाजसेवी डा. सम्पूर्ण सिंह, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, धर्म सिंह, समाजसेवी पवन गर्ग, डा. नरेन्द्र सिंह आदि भी मौजूद थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation